3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वीमिंग पूल वाले आलीशान बंगले और 30 गाड़ियों की मालकिन निकली महिला सरपंच, लोकायुक्त का छापा

छापे में अभी तक महिला सरपंच की 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा..4 ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त की छापेमारी...

2 min read
Google source verification
rewa_3.jpg

रीवा. मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब एक महिला सरपंच पर छापेमारी में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। मामला रीवा का है जहां कि बैजनाथ गांव की महिला सरपंच के ठिकानों पर जब लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की तो महिला सरपंच की संपत्ति देख टीम में शामिल अधिकारी भी हैरान रह गए। शुरुआती जांच में ही महिला सरपंच के पास करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की बात सामने आई है। फिलहाल लोकायुक्त की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। महिला सरपंच के 4 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

सरपंच के ठाठ देख रह गए हैरान
रीवा जिले के बैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त टीम को मिली थी। इस आधार पर लोकायुक्त ने मंगलवार की सुबह 4 टीमें बनाकर सरपंच सुधा सिंह के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। महिला सरपंच सुधा सिंह के बैजनाथ गांव स्थित मकान पर जब लोकायुक्त की टीम छापेमारी करने पहुंची तो सरपंच का बंगला देखकर ही हैरान रह गई। महिला सरपंच का बैजनाथ गांव में एक एकड़ में आलीशान बंगला बना हुआ है जिसमें स्वीमिंग पुल तक है। सरपंच सुधा सिंह के दूसरे घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में भी लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मौसी-भांजे में हुई मोहब्बत, गर्भवती होने पर भी नहीं माना परिवार, दोनों ने लगाई पुल से छलांग

30 गाड़ियों की मालकिन, 10 करोड़ की प्रॉपर्टी
शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला सरपंच सुधा सिंह 30 गाड़ियों की मालकिन हैं जिनमें जेसीबी व डंपर भी शामिल हैं। उनके नाम पर 2 क्रशर प्लांट भी हैं। इसके अलावा जेसीबी और चैन माउंटेन मशीन भी महिला सरपंच के पास होने की जानकारी मिली है। अभी तक प्राप्त हुई जानकारी के मुताबाक सरपंच सुधा सिंह के पास 10 करोड़ से भी ज्यादा की बेनामी संपत्ति होना सामने आया है। ये भी पता चला है कि कुछ संपत्ति सुधा सिंह ने अपने भाई के नाम पर खरीदी हुई है जिसके बारे में भी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- पति को पत्नी के चरित्र पर था शक तो सुई धागे से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

Story Loader