28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल बाद फिर कांग्रेस में शामिल हुए रीवा के महाराज, राहुल ने दिलाई सदस्यता

जुपुष्पराज सिंह 2008 से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
पुष्पराज सिंह

10 साल बाद फिर कांग्रेस में शामिल हुए रीवा के महाराज, राहुल ने दिलाई सदस्यता

रीवा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रीवा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। रीवा रियासत के महाराज पुष्पराज सिंह एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पुष्पराज सिहं के बेटे दिव्यराज सिंह सिरमौर विधानसभा सीट ले भाजपा के विधायक हैं। पुष्पराज सिंह कई बार पार्टी बदल चुके हैं।

पुष्पराज सिंह दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 2009 का लोकसभा चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी से लड़ा था। उसके उन्होंने भाजपा की सदस्य़ता ग्रहण कर ली थी। पुस्पराज सिंह ने राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

कौन हैं पुष्पराज सिंह: पुष्पराज सिंह रीवा रिसायत के महाराजा मार्तड़ सिंह के बेटे हैं। 2008 में वो कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2013 में उन्होंने फिर कांग्रेस से सेमरिया सीट से टिकट मांगा था ल्किन उन्हें रीवा औऱ सेमारिया दोनों ही क्षेत्रों से टिकट नहीं मिली थी। तब से वो लगातार कांग्रेस से नाराज़ चल रहे थे। बताया जा रहा था कि बीजेपी उन्हें चुरहट से टिकट देने के लिए तैयार है। चुरहट कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का विधआनसभा क्षेत्र है।