23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rewa Seat Result : भाजपा के राजेन्द्र ने कांग्रेस के राजेन्द्र को हराया

MP Election Result 2023 : मध्यप्रदेश सरकार ने मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा विधानसभा सीट से दर्ज की बड़ी जीत

less than 1 minute read
Google source verification
rewa.jpg

मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 74 रीवा सीट पर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने चुनाव जीत लिया है। रीवा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने राजेन्द्र नाम के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इतना ही नहीं भाजपा के राजेन्द्र शुक्ला और कांग्रेस के इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा एक ही कॉलेज में साथ में पढ़ाई की है दोनों में अच्छी मित्रता भी है। राजेन्द्र v/s राजेन्द्र के इस मुकाबले में भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने करीब 21 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- Kalapipal Assembly Election Result Live Update: मप्र में कांग्रेस का हार से खुला खाता, कालापीपल के कुणाल चौधरी 11000 वोटों से हारे

रीवा सीट
कुल मतदाता- 3 लाख 45 हजार 697
पुरुष मतदाता- 1 लाख 80 हजार 101
महिला मतदाता - 1 लाख 65 हजार 596

यह भी पढ़ें- #ElectionResults : भाजपा की एतिहासिक जीत में CM शिवराज का बड़ा नंबर, खुद भी रिकॉर्ड की ओर, 10 फोटो में देखें जीत की खुशी

रीवा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस के अभय मिश्रा को 18 हजार 89 वोटों से हराया।
साल 2013- भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस के कृष्ण कुमार गुप्ता को 37 हजार 546 वोटों से चुनाव हराया था।

यह भी पढ़ें- MP election result NIWAS SEAT : भाजपा की लहर में भी चुनाव नहीं जीते केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते, करारी हार