6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट में शामिल इस यूनिट में शुरू हुआ उत्पादन, दिल्ली मेट्रो को मिलेगी बिजली

सोलर पॉवर प्लांट में 100 मेगावॉट बिजली उत्पादन प्रारंभ- खनिज मंत्री ने कंट्रोल यूनिट से कम्प्यूटर में क्लिक कर विद्युत संप्रेषण का किया शुभारंभ

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Aug 03, 2018

rewa

rewa ultra mega solar power plant, largest solar energy plant in india

रीवा. अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट इकाई नंबर दो में भी बिजली उत्पादन प्रारंभ हुआ है। 250 मेगावॉट क्षमता वाली इकाई में उत्पादन कंपनी एक्मे के प्लांट में पहुंचकर उद्योग मंत्री ने इसका शुभारंभ किया। कंट्रोल यूनिट से कम्प्यूटर में क्लिक कर इसका शुभारंभ किया। रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा संयंत्र 220/33 केवी के पूलिंग सब स्टेशन की भी इसी के साथ शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा के उत्पादन का सपना देखा गया था। जिसे रीवा के गुढ़ की पहाडिय़ों में मूर्तरूप दिया गया है। अब एक्मे कंपनी ने 100 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर इस दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया। इसके साथ ही अन्य दो यूनिटों से भी विद्युत उत्पादन पूर्व में प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रयास होगा कि सितम्बर माह तक इस परियोजना से कम से कम 500 मेगा विद्युत उत्पादन होने लगे और इसका भव्य लोकार्पण कराया जा सके।
उद्योग मंत्री ने कहा कि गुढ़ की यह भूमि सोलर प्लांट के लिए सबसे उपयुक्त जगह थी। मुख्यमंत्री के सहयोग व अधिकारियों की मेहनत से यहां 750 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है। जो विश्व के बड़े सोलर प्लांट में एक है। यहां से विद्युत उत्पादन होना विंध्यवासियों के लिए गौरव की बात है क्योंकि इससे दिल्ली की मेट्रो का भी संचालन होगा तथा यहां की बिजली अपने प्रदेश के काम में आएगी।


इस अवसर पर कमिश्नर महेशचन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र व राज्य शासन की नीतियों का रीवा संभाग में तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। पर्यावरण सुधार व संरक्षण के क्षेत्र में विंध्य के निवासी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना देश ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है तथा भारत के मानचित्र पर इस अनोखी परियोजना ने अपना स्थान बनाया है। उन्होंने प्रशासन स्तर पर परियोजना में सहयोग की बात कही।


कार्यक्रम में एक्मे जयपुर सोलर पावर के वाइस चेयरमैन आरबी मिश्रा ने कहा कि यूनिट-दो द्वारा नियत समय में 250 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी एसएस गौतम, प्लांट इंचार्ज अनिल मोढ़, नवनीत चौधरी, दीपक सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।