20 जून को पूरा होगा पहला चरण
विभाग की ओर से तय योजना के तहत स्नातक पाठ्यक्रम के लिए पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 20 जून को पूरी हो जाएगी। दूसरे चरण की प्रक्रिया 22 जून से शुरू होकर पांच जुलाई तक चलेगी। सात जुलाई से तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 24 जुलाई तक चलेगी। इसी प्रकार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए पहले चरण की प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। दूसरे चरण की प्रक्रिया 27 जून से शुरू होकर होगी, जो नौ जुलाई तक चलेगी। तीसरे चरण की प्रक्रिया 11 जुलाई को शुरू होगी और 28 जुलाई तक चलेगी। सीएलसी राउंड में स्नातक की प्रक्रिया 26 जुलाई से और स्नातकोत्तर की प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होगी।