शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रो. महेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू हुई प्रतियोगिता में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एसएल अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर डॉ. संजीव मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रीवा के अलावा जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, भोपाल व इंदौर संभाग टीम शामिल हो रही है।