25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस जिले में शिक्षकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई हुए निलंबित, कई की सूची तैयार

लापरवाही में हुई कार्रवाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 6 Aug 2018, 1:07 PM IST

Team of CEO in Rewa inspected in schools, teachers prepare for action

Team of CEO in Rewa inspected in schools, teachers prepare for action

रीवा। स्कूल में दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। शिक्षा अधिकारियों की ओर से ताबड़तोड़ निरीक्षण के बाद कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार हो रहा है। एक बार फिर दो दर्जन से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है।

निरीक्षण में लगी हैं शिक्षा अधिकारियों की तीन टीम
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीइओ) की ओर से स्कूलों के निरीक्षण के बावत गठित शिक्षा अधिकारियों की तीनों टीम वर्तमान में पूरी तरह से सक्रिय है। टीम में शामिल शिक्षा अधिकारियों की ओर से किए गए निरीक्षण और उस पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक भारी लापरवाही पाई गई है। सूत्रों निरीक्षण रिपोर्ट में प्राचार्य व शिक्षक मिलाकर दो दर्जन अधिक को लापरवाही में चिह्नित किया गया है। शिक्षा अधिकारियों की ओर से यह रिपोर्ट सीइओ को सौंपी जाएगी।

कार्रवाई से पहले देना होगा जवाब
स्कूलों के निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में चिह्नित किए गए प्राचार्यो, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस बार उन पर कार्रवाई से पहले स्पष्टीकरण लिया जाएगा। पिछले बार निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद मचे घमासान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। स्कूलों के निरीक्षण रिपोर्ट में संदेहास्पद स्थिति भी इसके लिए वजह मानी जा रही है।

स्कूलों में तालाबंद करने को मजबूर शिक्षक
निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में ऐसी स्थिति देखने को मिली है, जहां शिक्षकों को मजबूरन स्कूल में तालाबंद करना पड़ रहा है। इस स्थिति में सिस्टम को दोषी माना जाए या फिर शिक्षकों को लापरवाह करार दिया जाए, शिक्षा अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे हैं। निरीक्षण में प्राथमिक शाला भानपुर जैसी कई शालाओं में तालाबंद मिला। बाद में मालूम हुआ कि सभी की बीएलओ में ड्यूटी लग गई है। स्कूल में छुट्टी कर तालाबंद करना मजबूरी है।

जुलाई में स्कूलों के निरीक्षण की स्थिति
निरीक्षण में लगी शिक्षा अधिकारियों की तीन टीम
लगभग 75 शासकीय स्कूलों का हो चुका है निरीक्षण
करीब 26 शिक्षकों पर अब तक हो चुकी है कार्रवाई
तकरीबन 25 शिक्षक फिर से लापरवाही में चिह्नित