11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर बोलीं सड़क के गड्ढे तुम्हें भरना है, हमारा काम नहीं

बोदाबाग से अजगरहा सड़क का किया निरीक्षण, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश
2 min read
Google source verification

रीवा

image

Lok Mani Shukla

Feb 24, 2018

The collector said The pit of the road is to fill you our job is not

The collector said The pit of the road is to fill you our job is not

रीवा। शहर में चल रहे सड़क निर्माण व सीवर लाइन कार्य की हकीकत देखने कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक शुक्रवार को बोदाबाग पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगभग ६ करोड़ की लागत से बन रही बोदाबाग-करहिया सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। ठेकेदार ने बताया कि सड़क में गड्ढे बहुत होने के कारण अर्थवर्क में ज्यादा समय लग रहा है। इस पर कलेक्टर ने कहा, गड्ढे तुम्हे भरना है, हमें नहीं बताओ काम कितने दिन में पूरा होगा। कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर कलेक्टर ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया है।

एसडीओ को सड़क पर फटकार
बीहर नदी में बन रहे पुल निर्माण की धीमी रफ्तार को देखकर कर कलेक्टर ने एसडीओ से पूछा आप कितने दिन मानीटरिंग करने पहुंचे, तो लोक निर्माण के सेतु संभाग के एसडीओ के के तिवारी ने बताया एक दिन पहले से ही शुरु किया है। इस पर कलेक्टर ने कहा आपका यह रवैया नहीं चलेगा। आप तो अपना बोरियां बिस्तर बांध कर बाहर की ओर जाने की तैयारी कर लो। हमें ऐसे एसडीओ की जरुरत नहीं है।

मिलकर करे काम
कलेक्टर ने शहर में सीवर लाइन को काम देखकर लोक निर्माण विभाग, नगर निगम व पीएचई एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को आपस में मिलकर काम करने की बाद कही है। सीवर कंपनी द्वारा बिना विभाग के अधिकारियों को बताए खुदाई करने के सड़क व पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं सीवर कंपनी काम भी मंद गति से कर रही है। इसी को लेकर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मिलकर साथ काम करने का दिया आदेश।

अधूरे कार्यो को पूर्ण कराने पर जोर-
विधान सभा चुनाव 2018को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द अधूरे कार्यो को पूर्ण करा कर श्रेय लेना चाहती है। इसी को लेकर मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर को निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। इसी को लेकर कलेक्टर अब निर्माण कार्यो को मैदानी निरीक्षण कर रहे है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सौरव सुमन, लोक निर्माण विभाग कार्य पालन यंत्री उपस्थित रहे।