
रीवा. एटीएम में ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब पुलिस उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने कई अन्य स्थानों में भी बारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
पुलिस ने एक दिन पूर्व एटीएम में ठगी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें पुलिस ने आरोपी तालिब इदरीसी निवासी रकिहात थाना मऊआइमा, रणविजय सिंह निवासी चौहन का पूरा थाना मऊआइमा, जयप्रकाश सिंह निवासी रझिहात मऊ आइमा प्रयागराज उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
पूरा गांव एटीएम फ्राड को देता है अंजाम
यूपी के प्रयागराज जिले में स्थित ग्राम चौहन का पुरवा एक ऐसा गांव है जहां करीब 60 से 70 फीसदी युवक एटीएम फ्राड की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस गांव के तीन आरोपी मोहम्मद तालिब, गोविंद सिंह, जगदीश सिंह मुंबई में पकड़े गए थे जिनके कब्जे से पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली एटीएम कार्ड व स्केनर डिवाइस बरामद हुई थी। तीनों आरोपी फिलहाल जेल में है। जिन आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा है वे भी इसी गांव के रहने वाले हैं। अधिकांश युवक पढ़े-लिखे ग्रेजुएट है और अपना इलाका बांटकर अलग-अलग स्थानों में फाड की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपी ने किया है एमबीए
पकड़े गए आरोपी तालिब इदरीसी एमबीए कर चुका है और उसके पिता विदेश में बिजनेस करते हैं। आरोपी ठगी के इस कारोबार को अंजाम देने के लिए पुराने एटीएम कार्ड खरीदते थे। जब लोगों के एटीएम कार्ड की म्याद खत्म हो जाती हो तो वे उनको फेंक कर बैंक से दूसरा कार्ड इश्यू करा लेते हैं।
आरोपी यही कार्ड 500 में खरीद कर एटीएम बूथ में ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी के मुताबिक पूरे रीवा जिले में सबसे ज्यादा सुरक्षित एटीएम बूथ मऊगंज का गंगा वाटिका लाज के समीप स्थित है। यह मुख्य सड़क से थोड़ा अंदर स्थित है और यहां फोरव्हीलर वाहन नहीं जाते है। यहां पर आरोपी बड़े आराम से अपनी कारगुजारियो अंजाम देते थे। उनसे पुलिस लगातार अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारियां ले रही हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
सीधी में भी की ठगी
इन आरोपियों ने सीधी जिले में भी एटीएम फॉड की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों से पूछताछ करने के लिए सीधी पुलिस सोमवार को मऊगंज आई थी जहां आरोपियों ने पूछताछ में सीधी जिले में भी घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। अपनी यहां हुई घटनाओं में पूछताछ के लिए पुलिस उनको रिमांड पर लेगी और उनके कब्जे से ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटाएगी।
Published on:
22 Feb 2022 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
