6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में डूबे आटो चालक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया जाम

गोविन्दगढ़ थाने के अमिलकी गांव की घटना, नहर के किनारे लावारिस हालत में मिला था आटो

2 min read
Google source verification
patrika

There was no clue of the auto driver drowned in the canal, the family

रीवा। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए आटो चालक का पता न चलने पर आक्रोशित परिजनों ने सड़क में जाम लगा दिया। वे नहर का पानी बंद करवाकर युवक की तलाश करने की मांग कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उनको समझाईश देकर शांत करवाया। हालांकि पीडि़त का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

तीन दिन पूर्व लापता हुआ था युवक
गोविन्दगढ़ थाने के सहिजना गांव निवासी जगदीश साकेत 45 वर्ष तीन दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। वह आटो चलाता था और रात में घर नहीं आया। रविवार की सुबह उसका आटो नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ा मिला। परिजनों ने गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई। पीडि़त के नहर में कूदने की आशंका पर पुलिस गोताखोरों की मदद से सर्चिंग कर रही थी लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार को नहर का पानी बंद करवाने के लिए पुलिस ने अधीक्षण यंत्री को पत्र लिखा था लेकिन नहर का पानी कम नहीं हुआ। इस बात से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार की सुबह सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अमिलकी में ही मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने समझाईश देकर खुलवाया जाम
इस दौरान परिजनों को समझाईश देकर शांत कराया गया। आधे घंटे बाद परिजन जाम खोलने को राजी हो गए। नहर में जलस्तर काफी ज्यादा है जिससे उसकी तलाश में गोताखोरों को भी परेशानियां हो रही है। जल्द नहर का पानी बंद करवाने का प्रयास पुलिस कर रही है जिसके बाद ही उसका पता चल पायेगा। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि लापता आटो चालक के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है जिस पर उसकी तलाश कर रही है। परिजनों ने जाम लगाया था जिनको समझाईश देकर शांत कराया।

घर में घुसकर पायल व नकदी चोरी
घर से चोरों ने पायल व नकदी पार कर दी। सिटी कोतवाली थाने के बदरांव निवासी कविता चौधरी पति शनि वर्मा के घर में सुबह करीब सात बजे चोरी की घटना हुई है। परिजन उस समय अपने-अपने काम में व्यस्त थे तभी कोई चुपके से घर में घु़सकर पेटी से नकद रुपए व चांदी की पायल ले गया। परिजनों को पेटी खुली मिली तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। किसी स्थानीय व्यक्ति का घटना में हांथ होने की आशंका जताई जा रही है।