25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालिक है महिला सरपंच, रजिस्ट्रियों के पन्ने पलटते-पलटते थक गए अफसर

लोकायुक्त टीम को जांच में महिला सरपंच के पास 19 करोड़ से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। आधी रात सर्चिंग के दौरान लोकायुक्त टीम को 72 जमीनों के दस्तावेज मिले हैं।

2 min read
Google source verification
News

19 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालिक है महिला सरपंच, रजिस्ट्रियों के पन्ने पलटते-पलटते थक गए अफसर

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह की अवैध संपत्तियों की जांच दूसरे दिन आकर पूरी हो गई है। लोकायुक्त टीम को जांच में महिला सरपंच के पास 19 करोड़ से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। आधी रात सर्चिंग के दौरान लोकायुक्त टीम को 72 जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। इन जमीनों के दस्तावेजों की जांच करते करते ही टीम के अधिकारियों के हाथ दुख गए। जांच टीम का कहना है कि, अगर स्टांप शुल्क के हिसाब से ही देखें, तो जमीनों की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बनती है।

इसके पहले मंगलवार शाम तक हुई जांच में 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका था। इसमे साढ़े तीन करोड़ रुपए के दो आलीशान बंगले शामिल थे। एक बंगला एक एकड़ में बना है, जिसमें गार्डन और स्विमिंग पूल भी है। दो घर और दो क्रशर को मिलाकर चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के 20 लाख रुपए के जेवर भी मिले थे।

पढ़ें ये खास खबर- स्वीमिंग पूल वाले आलीशान बंगले और 30 गाड़ियों की मालकिन निकली महिला सरपंच, लोकायुक्त का छापा

40 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई

लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा के अनुसार, मंगलवार को महिला सरपंच के दोनों बंगलों पर दबिश दी गई, जिसमें लोकायुक्त टीम के 40 सदस्यों को लगाया गया था। शहर के शारदापुरम कॉलोनी स्थित घर में डीएसपी डीएस मरावी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से कार्रवाई शुरु हुई थी, जो शाम तक चली।

सुबह 4 बजे से शुरु हुई छापामार कार्रवाई

बैजनाथ गांव में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक परमेन्द्र सिंह परिहार की टीम सुबह 4 बजे से रात 10.30 बजे तक दस्तावेजों की जांच कर रही थी। शाम 6 बजे तक 36 भूखंडों की 12 रजिस्ट्रियों की कीमत 80 लाख थी, लेकिन आधी रात तक 72 भूखंडों के दस्तावेज मिले। जिनकी काउंटिग कराने पर स्टांप शुल्क के आधार पर 8 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री निकली है। ऐसे में अब तक करीब 19.20 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आ चुकी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की एफआईआर दर्ज

लोकायुक्त टीम के अनुसार, सर्चिंग में मिले अब तक के दस्तावेज और जेवरात आदि चीजों को जब्त करके FIR दर्ज कर ली गई है। ऐसे में ग्राम पंचायत बैजनाथ की महिला सरपंच आरोपी सुधा सिंह पति जिवेन्द्र सिंह के खिलाफ 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस पंजीबद्ध कर लिया गया है।

स्वच्छता, स्मार्ट सिटी और वॉटर प्लस के बाद इंदौर नंबर 1 - देखें Video