
कुएं से आ रही थी अजीबो गरीब आवाज, अंदर देखा तो झटपटा रहा था 9 फीट लंबा मगरमच्छ, फिर हुआ रेस्क्यू
मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर में स्थित एक कुएं में तीन दिन पहले एक 9 फीट लंबा मगरमच्छ का गिर गया था, जिसे आज वन विभाग के रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। कुएं में जैसे ही ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि, ग्राम पंचायत महाराजपुर के पनारी रोड पर प्रदीप सेन के खेत में बने कुएं में मगरमच्छ आ गिरा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बद टीम ने ग्रामीणों की सहायता लेकर मगरमच्छ को कुएं से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वन विभाग की टीम ने कुएं में रस्सियां डालकर मगरमच्छ के शरीर पर जगह जगह बड़ी सावधानी के साथ फंदे लगाए गए, जिसके बाद करीब 30 फीट गहरे कुएं से मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के तालाब में छोड़ा गया
रेस्क्यू में वन विभाग को करीब एक घंटे की मश्क्कत करने के बाद कुएं से मगरमच्छ को बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद विभाग की टीम मगरमच्छ को साथ लेकर रवाना हो गई। मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के तालाब में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
तीन दिन से कुएं में पड़ा था मगरमच्छ
खेत में बने कुएं में तीन दिन पहले मगरमच्छ गिर गया था। किसान जब खेत पर पहुंचा तो उसकी कुएं में नजर पड़ी तो उसके अंदर मगरमच्छ था। किसान ने आसपास के लोगों को बुलाया और फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसक बाद बंधे हुए मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के छेबला वाला तालाब में छोड़ दिया गया है।
Published on:
25 Sept 2023 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
