
बोवनी करता हुआ किसान
बीना. खरीफ फसल की बोवनी के लिए 75 एमएम बारिश की जरूरत होती है और पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद क्षेत्र में सोमवार तक तक 98.8 एमम बारिश दर्ज हो चुकी है। पर्याप्त बारिश होने के बाद किसानों ने बोवनी शुरू कर दी है।
क्षेत्र में खरीफ सीजन में बोवनी का लक्ष्य करीब 54 हजार हेक्टेयर रखा गया है, जिसमें 40 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी का अनुमान है। अच्छी बारिश होने के बाद किसानों ने सोयाबीन, उड़द की बोवनी शुरू कर दी है। क्योंकि समय पर बोवनी होने से फसल अच्छी होगी। वहीं, इस वर्ष धान का रकबा भी करीब 6 हजार हेक्टेयर रहने की उम्मीद है, जिसकी रोपाई अच्छी बारिश होने के बाद शुरू की जाएगी। धान रोपाई के लिए खेतों में पानी भरना जरूरी होता है।
सरकारी बीज का नहीं पता
सरकारी बीज कब आएगा इसका अभी तक पता नहीं है, जबकि बोवनी शुरू हो गई है। बीज के लिए किसानों ने एक माह पहले किसान एप पर पंजीयन करा लिया है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि बीज आएगा भी या नहीं। समय पर बोवनी करने के लिए किसानों पुराना बीज उपयोग में लिया है या फिर बाजार से अप्रमाणित बीज खरीदा है।
किसानों ने दी है चेतावनी
किसानों ने कृषि उप संचालक के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द बीज न आने पर वह कृषि विभाग के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि बीज देरी आया तो वह किसानों के काम नहीं आएगा, क्योंकि तब तक बोवनी हो जाएगी।
Published on:
25 Jun 2024 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
