20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माला सुनेठी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फसल और हार्वेस्टर जलकर खाक

आठ लाख का हुआ नुकसान, दमकल की मदद से एक घंटे में पाया गया आग पर काबू, जल्द नहीं पाया जाता आग पर काबू तो आसपास की फसल भी आ जाती चपेट में

less than 1 minute read
Google source verification
A short circuit caused a fire in Mala Sunethi village, burning crops and harvesters.

आग पर काबू पाते हुए। फोटो-पत्रिका

बीना. खिमलासा थानांतर्गत ग्राम माला सुनेठी में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण एक किसान के खलियान में भीषण आग लगने से मक्के की फसल और हार्वेस्टर जल गया। इस घटना में लगभग 8 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद गांव में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे।
जानकारी के अनुसार किसान रामचरण और राममिलन सिंह दांगी के खलियान में बड़ी मात्रा में मक्के की उपज के साथ हार्वेस्टर रखा हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे खलियान के पास स्थित डीपी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूखी उपज होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरे खलियान को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के चालक रोहित और आरक्षक मलखान पाल, बीना नगर पालिका से दमकल पर ड्यूटी पर मौजूद चालक लखन राय तथा खिमलासा थाना से आरक्षक गौरव मीणा अन्य जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच सकी।

आठ लाख रुपए का हुआ नुकसान
किसान राममिलन ने बताया कि खलियान में 100 क्विंटल से अधिक मक्के की फसल रखी हुई थी, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए थी, जबकि हार्वेस्टर की कीमत करीब छह लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसान बिजली उपकरणों की सुरक्षा और आग से बचाव के उपायों को लेकर सतर्क हो गए हैं।