9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी के बड़े शेड में व्यापारी ने रखा अनाज, किसानों को डाक कराने भी नहीं बची जगह

परिसर में रखा सड़ा अनाज, जिससे किसान व व्यापारी हो रहे परेशान, मंडी परिसर में फैली अव्यवस्थाओं पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, मनमर्जी कर रहे व्यापारी
2 min read
Google source verification
A trader stored grain in the mandi's large shed, leaving no space for farmers to even unload their produce.

टीन शेड में रखा व्यापारी का अनाज। फोटो-पत्रिका

बीना. मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए टीन शेड बनाए गए हैं, लेकिन इनमें अधिकांश समय व्यापारियों का कब्जा रहता है। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं। बड़े शेड में एक व्यापारी ने अनाज रख लिया है, जिससे किसान परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार शिखरचंद फर्म द्वारा पूरे शेड में अनाज रखा गया है और वहीं से पाला कार्य किया जा रहा है। हालत यह है कि वहां किसानों को अपनी उपज की डाक कराने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बची है। जबकि बारिश का मौसम होने के कारण शेड की जरूरत किसानों को पड़ती है। इसके बाद भी अधिकारी शेड खाली नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही व्यापारी कुछ अनाज बारिश में खराब हो गया है, जो परिसर में ही रखा है, जिसकी बदबू से किसान और व्यापारी वहां खड़े नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन खराब हुए अनाज को हटाया नहीं जा रहा है। जबकि इसकी शिकायत अधिकारियों से किसान कर रहे हैं।

अन्य शेड पर भी व्यापारियों का कब्जा
मंडी में बने दो अन्य शेडों पर भी व्यापारियों का ही कब्जा है और अनाज रखा गया है। किसान बारिश में खड़े होने मजबूर रहते हैं और व्यापारी शेडों में अपना व्यापार कर रहे हैं। आवक के समय जब मंडी परिसर में जगह नहीं रहती है तब भी व्यापारी शेड से कब्जा नहीं हटाते हैं और अधिकारी सिर्फ नोटिस देने की कार्रवाई करते हैं। यदि सख्त कार्रवाई की जाए, तो यह स्थिति निर्मित नहीं होगी।

परिसर में रखते हैं व्यापारी अनाज
व्यापारियों को अनाज रखने के लिए गोदाम और सामने टीन शेड दिया गया है, लेकिन फिर भी व्यापारी बाहर परिसर में अनाज रखते हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े करने के लिए भी जगह नहीं बचती है। परिसर में ही अनाज रखकर तौल कराई जाती है और फिर ट्रकों में लोडिंग होती है।

लाइसेंस किया है निलंबित
उप निरीक्षक मनोहर तिवारी ने बताया कि अशोक कुमार शिखरचंद फर्म द्वारा शेड में अनाज रखने पर दो दिन पहले फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और आईडी बंद कर दी है, जिससे खरीदी, बिक्री बंद है। सड़ा हुआ अनाज भी हटाने के लिए कहा गया है। अन्य व्यापारियों से भी शेड खाली कराए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सागर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग