5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संडे को सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की नहीं रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

24 दिसंबर रविवार को सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर लगाई गई रोक

less than 1 minute read
Google source verification
sagar.jpg

संडे की छुट्टी का इंतजार हर सरकारी अधिकारी-कर्मचारी को होता है। हफ्तेभर काम करने के बाद संडे को परिवार के साथ वक्त बिताने या फिर घूमने फिरने के लिए पूरे हफ्ते लोग इंतजार करते हैं। लेकिन सागर जिले में इस बार संडे को अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। कलेक्टर ने आने वाले 24 दिसंबर दिन रविवार को सभी अधिकारी-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- सवाल : आखिर चलेगी या बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना? सदन में हुआ हंगामा

सागर में संडे को सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी नहीं
सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया है जिसमें सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की आगामी संडे (24 दिसंबर) को सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से रोकने का जिक्र है। दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 दिसंबर को सागर दौर पर हैं और इसी के मद्देनजर सागर कलेक्टर ने संडे को सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। कलेक्टर के आदेश में लिखा है- 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें- रतलाम में होटल के बाथरूम में नहा रही लड़की का वेटर बना रहा था वीडियो, रंगेहाथों पकड़ाया