scriptकेंद्रीय विवि, राजकीय विवि व इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी, पोर्टल पर हो रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Patrika News
सागर

केंद्रीय विवि, राजकीय विवि व इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी, पोर्टल पर हो रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

नए शैैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए केंद्रीय डॉ. हरिसिंह गौर विवि, राजकीय रानी अवंतीबाई लोधी विवि और इंजीनियरिंग कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया जा रही है।

सागरJun 01, 2025 / 11:36 am

रेशु जैन

vv

vv

जून में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरु होंगे दाखिले

सागर . नए शैैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए केंद्रीय डॉ. हरिसिंह गौर विवि, राजकीय रानी अवंतीबाई लोधी विवि और इंजीनियरिंग कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया जा रही है। इस वर्ष पारंपरिक कोर्स के साथ कई रोजगार मुखी कोर्स में शुरु हुए हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में इस वर्ष कंप्यूटर साइंस में भी छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। कंप्यूटर साइंस में इसी सत्र से 60 सीट पर प्रवेश शुरु हुए हैं।
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय

डॉ. हरिसिंह गौर सेंट्रल विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आखरी तारीख 5 जून तक आवेदक पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेना पड़ेगा। विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 39 विषय में 1901 सीट है। जिन पर विद्यार्थियों के लिए एडमिशन दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल पर किए जा रहे हैं। देश के मध्य में होने की वजह से विवि में विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए हर वर्ष आते हैं। पिछले साल 22 राज्य के विद्यार्थियों ने यहां दाखिला लिया था।
रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय

रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में शुरू हुई थी। विवि के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाले सागर व दमोह जिले के संबद्ध कॉलेज एवं यूटीडी अध्ययन केन्द्र में विभिन्न संकायों के उपलब्ध विषयों में विद्यार्थी प्रवेश आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम के अन्तर्गत कला संकाय में हिन्दी साहित्य, संस्कृत साहित्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संगीत विषयों में से चयन किया जा सकता है। वाणिज्य संकाय के अन्तर्गत बीकॉम, बीकॉम, रिटेल मैनेजमेंट, बीकॉम लॉजिस्टिक, बीकॉम टेक्स प्रोसीजर व प्रेक्टिस विषय उपलब्ध हैं।
इंजीनियरिंग कॉलेज

इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। जेईई मेन के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 मई से शुरु हुए। जो 20 जून तक किए जाएंगे। विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के लिए 2 दिन 21 व 22 जून निर्धारित किया गया है। कॉमन मैरिट सूची 25 जून को जारी की जाएगी द्वितीय चरण में जेईई मेन के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए कक्षा 12 वीं के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 5 जुलाई से 12 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

Hindi News / Sagar / केंद्रीय विवि, राजकीय विवि व इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी, पोर्टल पर हो रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ट्रेंडिंग वीडियो