26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बरसे

न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चौबीस घंटे में ही तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 14, 2025

sagar

sagar

शहर में रविवार को दिन भर मौसम के रंग बदले। दिन भर धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। शाम को आसमान में इंद्रधनुष भी नजर आया। इसके बाद हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चौबीस घंटे में ही तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार तीन सिस्टम सक्रिय होने से बादल छाने के साथ बारिश और आंधी का दौर शुरू हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। पंद्रह अप्रेल को मौसम साफ होने का अनुमान है। सोलह अप्रेल से तापमान में इजाफा होगा।