
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल किया है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा के ऐसे कई दिग्गज नेता हैं जो चुनाव हार गए हैं इन्हीं में से एक है सागर जिले की बीना सीट से भाजपा के पूर्व विधायक महेश राय। महेश राय को चुनाव में कांग्रेस की निर्मला सप्रे से 6155 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। अपनी हार के बाद अब महेश राय ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
जिलाध्यक्ष पर पार्टी से गद्दारी करने का आरोप
सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस की निर्मला सप्रे से 6155 वोटों से चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक महेश राय ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महेश राय का आरोप है कि जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। महेश राय ने जिलाध्यक्ष सिरोठिया की शिकायत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी की है। इसके साथ ही महेश राय ने जिलाध्यक्ष की टीम सहित तीनों मंडल अध्यक्ष पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- बोरवेल के गड्ढे में गिरी 5 साल की माही, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
ये लगाए गंभीर आरोप
पूर्व विधायक महेश राय ने ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष ने सीएम शिवराज की सभा नहीं होने दी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा भी कैंसिल करवाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा भी दूसरे जगह करवा दी। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी ने बूथ अध्यक्ष की लिस्ट और पोलिंग एजेंटों की लिस्ट जो कि एक गोपनीय कार्य था। इस गोपनीय लिस्टों को भी अपने तरीके से कांग्रेस के प्रत्याशियों को उपलब्ध करवाया । पूर्व विधायक ने कहा कि नरेंद्र सिंह, अजय सिंह और सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी का वार्डों ने पैसा बांटा, जो कि मेरा हार का कारण बनाया।
देखें वीडियो- बिना दाढ़ी-बाल के पापा को देखकर रोने लगी बच्ची
Published on:
05 Dec 2023 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
