
benefits of methi
सागर. इन दिनों सेहत बनाने का मौसम चल रहा है। चूंकि हमारी पाचन शक्ति बढ़ जाती है, इसलिए विशेषज्ञ भी पौष्टि चीजें खाने की सलाह देते हैं। उधर, ठंड के बढ़ते के साथ ही सब्जियों के दाम भी नीचे आने लगे हैं। मेथी-पालक की भाजी १० से १५ रुपए किलो बिक रही है, थोक में तो दाम और भी कम हैं। ठंड में फायदेमंद माना जाने वाला लहसुन और अदरक के दाम भी नीचे आ गए हैं।
यह भी पढ़ें
गले का हार गुमने हो सकती है धन-वैभव की कमी
ठंड के मौसम में हमारे शरीर को मौसम के हिसाब से ढालने की जरूरत होती है। चिकित्सकों के अनुसार मेथी-पालक की भाजी खूब फायदेमंद होती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
मेथी के फायदे
मेथी के सेवन से कब्ज व गैस दूर होती है। जोड़ों का दर्द दूर होता है। पेट में कीड़े होने पर मेथी सही उपचार है। अधिकर बच्चों में यह समस्या होती है। ऐसे में मेथी की पत्तत्यिों का रस निकालकर, बच्चे को एक चम्मच रोज पिलाने से पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्ति मिलती है।
आवक के साथ बढ़ी मांग, दाम भी गिरे
सब्जी व्यापारी शोभाराम पटैल ने बताया कि भले ही मंडी में मेथी-पालक की आवक बढ़ गई है, लेकिन बिक्री में कोई अंतर नहीं आया है। बीते माह से हरी सब्जी में सबसे ज्यादा मेथी-पालक की ही बिक्री हो रही है। हालांकि इनके दाम जरूर गिर गए हैं। बीते माह फुटकर में मेथी 40 से 50 रुपए किलो थी, जो अब 8 से 10 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
सब्जियों के दाम
मेथी- 8-10
पालक- 15-20
अदरक- 25-30
गाजर- 10-12
प्याज- 30-35
आलू- 5-6
टमाटर- 30-35
फूलगोभी- 10-20
खीरा- 15-20
बैगन- 8-10
मटर- 30-35
शिमला- 25-30
भाव रुपए प्रति किलो व्यापारियों के अनुसार
सर्दी में ठंडी चीजें खाने से परहेज करें। मेथी-पालक शरीर के लिए लाभदायक हैं। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मेथी हृदय व मधुमेह रोगियों को को फायदेमंद है।
अमिताभ जैन, मेडिसिन, बीएमसी
Published on:
27 Nov 2017, 9:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.