27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गले का हार गुमने से हो सकती है धन-वैभव की कमी… जानिए आभूषण गुम होने के पीछे क्या हैं संकेत

ज्योतिष के मुताबिक स्वर्ण आभूषणों का है जीवन में खास महत्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Reshu Jain

•

Updated: 20 Nov 2017, 2:15 PM IST

artificial jewellery

artificial jewellery

सागर. शादी सीजन शुरू हो गया है। सड़कों पर बारातें देखी जा रही हैं। पंडितों से लेकर कैटरर्स, टेंट, मैरिज गार्डन और बैंड-बाजा वाले व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं द्वारा धारण किए जाने वाले गहनों के बारे में खास बातें। दरअसल, वैवाहिक जीवन में गहनों का खास महत्व होता है। गहनों के धारण के करने का जीवन में प्रभाव पड़ता है। आभूषण व्यक्ति की सुन्दरता को निखारता है। सभी व्यक्ति की इच्छा होती है की वह सोने के आभूषण धारण करें। विवाह के समय वर-वधु खास तौर पर स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं।

पंडित केशव महाराज ने बताया कि सोना एक मूल्यवान धातु है, जिसका वर्णन ज्योतिष शास्त्र में दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना गुरु गृह का प्रतीक माना जाता है एवं यह एक पवित्र धातु के रूप में पूज्यनीय होता है। यदि किसी के हाथ से सोना गुम होता है या फिर किसी को सोना मिलता है तो दोनों की दशा में उस व्यक्ति के लिए अशुभ संकेत है। आइए जानते हैं कि जब किसी महिला का आभूषण गुम होता है तो उसके भविष्य में किस अशुभ घटना के घटने का संकेत देता है।

बेंदी- सात फेरों के समय वधु को माथे पर बेंदी पहनाई जाती है। यदि सिर का आभूषण गुम हो जाता है तो आने वाले कल में परेशानियों एवं मुसीबतों का संकेत होता है।

हार- यदि किसी व्यक्ति के गले का आभूषण गुम होता है तो यह उस व्यक्ति के जीवन में धन-वैभव की कमी होने का संकेत होता है।

बाली- यह आभूषण जो कानों में धारण किया जाता है यदि गुम होता है तो यह किसी दुखद व अप्रिय संदेश मिलने का संकेत होता है।

नथ- जब किसी की नथ गुम हो जाती है तो यह उसके भविष्य अपमानित या फिर कलंकित होने का संकेत होती है।