9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि पर व्रत रखने वाले सावधान, बाजार में मिल रहा है नकली सेंधा नमक

नकली सेंधा नमक बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, नवरात्र से पहले पहुंचने वाला था बाजार

2 min read
Google source verification

सागर

image

Hitendra Sharma

Mar 30, 2022

fake_rock_salt_is_being_found_in_the_market.png

सागर. अगर आप बी नवरात्रि (Navratri) पर व्रत रखते है और फलाहार में सेंधा नमक (Sendha Namak)प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। ज्यादा करने के पेर में कुछ लोग सिर्फ कुछ पैसे कमाने के लिए आपके व्रत को तोड़ सकते हैं। जी हां प्रदेश के सागर में एक एसी फेक्ट्री पकड़ी है जिसमें आयोडीन नमक यानी बिना फलहारी नमक से नकली सेंधा नमक बनाया जा रहा था और नवरात्री से पहले ही उसे बाजार में सप्लाई किया जाना था।

ये मिलावटखोरों ( adulteration) चंद पैसों के लिए आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सागर में खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कर एक नकली सेंधा नमक बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। जहां से 2 हजार किलो नकली सेंधा नमक भी बरामद हुआ है। इस कारखाने में साधा नमक यानि आयोडीन नमक से ही नकली सेंधा नमक तैयार किया जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः खुशखबरीः तीर्थ दर्शन योजना की पहली ट्रेन की तारीख तय, ऐसे करें एप्लाई

दरअसल 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है, हिन्दूओं का यह देवी उपासना का प्रमुख त्योहार है। नवरात्र पर पूरे देश में लोग व्रत रखते हैं और व्रत में फलाहार में केवल सेंधा नमक ही उपयोग करते हैं। इसलिए सेंधा नमक की डिमांड बाजार में बढ़ जाती है। इस कारखाने में नकली सेंधा नमक बनाकर नवरात्र के पर्व के पहले बाजार में भेजा जाना था। कार्वाई के बाद फेक्ट्री को सील कर दिया गया है। शहर के तिलकगंज में सागर पापड़ एवं मसाला उद्योग में यह नकली सेंधा नमक बनाया जा रहा था।

अगर आप भी व्रत में सेंधा नमक उपयोग करते हैं तो आपको जांच परखकर ही बाजार से इसे लेना चाहिए। मुनाफाखोरी के चलते अब लोग किसी की भी भावनाओं से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं इसलिए खुद ही सावधानी रखकर इस तरह के नकली उत्पादों से बचा जा सकता है।