
बच्ची को अतिथियों ने किया सम्मानित
बीना. नगर गौरव दिवस का आयोजन शनिवार की शाम नगर पालिका के सामने किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लता वानखेड़े, विधायक निर्मला सप्रे और अध्यक्षता नपाध्यक्ष लता सकवार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। साथ ही खेल, शिक्षा, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लोकसभा का सबसे विकसित और समृद्धशाली नगर बीना है, जिसे उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां प्रधानमंत्री ने पचास हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स का शिलांयास पिछले वर्ष किया है। उद्योग लगने से क्षेत्र में खुशहाली आती है और रोजगार मिलता है। अगले वर्ष बीना का शताब्दी वर्ष मनाएंगे और पूर्ण विकसित बीना बनाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार जब बीना आए थे, तो रिंग रोड की मांग आई थी, इसके लिए केन्द्रीय मंत्री से मिलकर स्वीकृति दिलाई, जिसका काम जल्द शुरू होगा। मंडीबामोरा में अंडरब्रिज के लिए भी स्वीकृति मिली है। क्षेत्र विकास के लिए अन्य कार्य भी किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि अगले वर्ष बीना का शताब्दी वर्ष भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए पहले से ही शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बीना में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी शहर तब तक प्रगति नहीं कर सकता, जब तक वहां के प्रत्येक नागरिक में यह स्वाभिमान जागृत ना हो कि यह शहर मेरा है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाना है। यही भावना हमारे बीना शहर को सर्वसुविधायुक्त और सर्वश्रेष्ठ नगर बनाएगी। नगर का गौरव तभी संभव है जब हम सब मिलकर नगर को साफ , स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। इस अवसर पर ज्योति दुबे, जनपद अध्यक्ष ऊषा राय, उपाध्यक्ष अमरप्रताप सिंह, नपा उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैंया, शुभम तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. विनोद पंथी, धरमू राय, शशि कैथोरिया, करोड़ीलाल यादव, लोकेन्द्र सिंह, राजाभाई ठाकुर, संतोष ठाकुर, गौरी राय सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, शहरवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शहरवासियों की मंशानुसार देंगे सौगतें
विधायक ने कहा कि नगर का लगातार विकास हो रहा है। बीना उद्योग नगर बन गया है, जिससे रोजगार मिलेगा। भाजपा ने बीना को हमेशा कुछ न कुछ न दिया है। जल्द ही यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है और वह शहवासियों की मंशानुसार सौगतें देने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष गो-अभयारण्य सहित कई मांगों को रखा गया है।
Published on:
25 Aug 2024 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
