4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sagar news: ‘पोती को पीट रही थी बहू…’, पुलिस से रिटायर ससुर ने किए 7 से 8 वार, बहु की मौत

Father In Law Kills Daughter In Law: सागर के गायत्री नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान सविता दीक्षित की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में ससुर द्वारा मारपीट की बात सामने आई है।
2 min read
Google source verification

सागर

image

Astha Awasthi

Aug 04, 2026

Father In Law Kills Daughter In Law: ससुर पर हत्या का आरोप (Photo Source - Patrika)

Father In Law Kills Daughter In Law: ससुर पर हत्या का आरोप (Photo Source - Patrika)

Sagar news: एमपी के सागर जिले में मकरोनिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सविता दीक्षित के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार सविता दीक्षित के पति देवेश दीक्षित बीएसएफ में कार्यरत हैं। सविता अपने सास-ससुर के साथ गायत्री नगर स्थित निवास में रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के दौरान ससुर द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

बीच बचाव में हो गई घटना

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ससुर रामनरेश दीक्षित ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि घर में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। उनके अनुसार घटना के समय घर में विवाद और तोड़फोड़ हुई तथा स्थिति बिगड़ने पर बीच-बचाव के दौरान यह घटना घटित हो गई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बचाव करते समय उनके हाथ में भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह बहू नीचे आई और घर में रखे मंदिर को उठाकर फेंक दिया। उसने कुर्सियों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद वह बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने चली गई। जब वह नहाकर पूजा कर रहे थे, तभी बहू लौटकर आई और छोटी बच्ची को उठाकर पीटने लगी। उसे बचाने के लिए पहुंचे तो बहू ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। फिलहाल आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के तीनों बेटे सरकारी नौकरी में हैं। बड़ा बेटा जेल पुलिस बंडा में कार्यरत हैं।दूसरा बेटा जिसकी पत्नी की मौत हुई है, वही पश्चिम बंगाल में सीआरपीएफ में है। तीसरा बेटा गुजरात कार्यरत है।