21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस शहर को मिलेगा पहला चार भुजाओं वाला फ्लाई ओवर, निर्माण कार्य शुरू

construction of flyover: मध्य प्रदेश के सागर शहर के पहले चार भुजाओं वाले फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर मकरोनिया चौराहे पर बन रहा है, जहां हैवी ट्रैफिक की समस्या रहती है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Akash Dewani

Mar 21, 2025

construction of flyover near Makronia intersection of sagar worth Rs 38 crores has started

construction of flyover: मध्य प्रदेश के सागर शहर के मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर एक बार फिर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले यहां पर दो भुजाओं वाला फ्लाई ओवर बनाने का मसौदा तैयार किया गया था, लेकिन अब चौराहे से निकलने वाले चारों मार्गों पर ब्रिज की भुजाएं उतारने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह शहर का पहला चार भुजाओं वाला फ्लाई ओवर होगा। इसके बनने के बाद मकरोनिया के साथ ही शहर की भी सूरत बदल जाएगी और चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

ये है फ्लाई ओवर बनाने की वजह

अधिकारियों के अनुसार, मकरोनिया चौराहे पर हमेशा बने रहने वाले जाम को देखते हुए फ्लाई ओवर बनाने की योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स ने चार भुजाओं वाले फ्लाई ओवर का नक्शा तैयार कर प्रस्ताव राज्य व केंद्र सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सेतु बंधन योजना के तहत इस फ्लाई ओवर को जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। इससे पहले एमपीआरडीसी ने दो भुजाओं वाला 300 मीटर लंबाई का फ्लाई ओवर बनाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था, लेकिन स्थानीय व्यापारियों के विरोध के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी।

व्यस्ततम चौराहे की सुधरेगी व्यवस्था

मकरोनिया चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यहां हर घंटे औसतन ढाई से तीन हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। फ्लाई ओवर बनने से बड़े वाहनों के अलावा वे लोग सीधे ब्रिज के जरिए अपने-अपने मार्गों पर जा सकेंगे, जिन्हें चौराहे पर कोई काम नहीं है। खरीदारी करने वाले और स्थानीय लोग ही ब्रिज के नीचे पहुंचेंगे। ऐसे में न तो चौराहे के आसपास वर्तमान की तरह वाहनों की पार्किंग होगी और न ही जाम की स्थिति बनेगी।

यह भी पढ़े- सिंहस्थ 2028 से पहले होना है उज्जैन रोड का चौड़ीकरण, लेकिन शासन से अब तक नहीं मिली स्वीकृति !

मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर के प्रमुख बिंदु

  • एमपीआरडीसी, एनएचएआई के साथ राज्य व केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव।
  • मकरोनिया चौराहे से निकलते हैं 5 प्रमुख मार्ग।
  • हर घंटे गुजरते हैं 2.5 हजार से ज्यादा वाहन।
  • 24 में से 12 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
  • फ्लाई ओवर की प्रत्येक भुजा 400 मीटर लंबी होगी।

फ्लाई ओवर की विशेषताएं

  • फ्लाई ओवर की भुजाएं जबलपुर, नरसिंहपुर हाईवे के अलावा सिविल लाइन और रजाखेड़ी की ओर उतरेंगी।
  • चौराहे से चारों मार्गों पर भुजाओं की लंबाई 400 मीटर के करीब होगी।
  • आने और जाने के लिए सड़कों की चौड़ाई 7 से 9 मीटर रखी जाएगी।
  • ब्रिज के नीचे पहुंचने के लिए चारों मार्गों पर भुजाओं के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।