
पुलिस थाना
बीना. अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। रात्रि गश्त और चेकिंग की जा रही है। इसके बाद पूरे अनुविभाग के सभी थानों में वर्ष 2023 में दर्ज हुए केसों की संख्या देखें, तो इसमें क्राइम का ग्राफ कम हुआ है। साल 2022 में अनुविभाग के सभी थानों में 1808 केस दर्ज हुए, जबकि 2022 में इन केसों की संख्या 1883 थी। यानी 2022 के मुकाबले इस बार 75 केस कम दर्ज हुए हैं, इसमें चोरी से लेकर अन्य सभी तरह की आपराधिक घटनाएं शामिल हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी आपराधिक मामलों में बीना थाना टॉप पर रहा है। यहां पर सबसे अधिक 885 मामले दर्ज हुए। दूसरे स्थान पर 342 केसों के साथ भानगढ़ थाना और 301 केस के साथ खिमलासा थाना तीसरे स्थान पर रहा है। सबसे कम केस दर्ज होने वाला थाना आगासौद है, जिसमें साल भर में 280 केस दर्ज हुए हैं। पिछले साल पुलिस के लिए मंडी में किसानों के साथ हुई चोरियां चुनौतीपूर्ण रही हैं। इसके अलावा आगासौद थानांतर्गत शेखपुर गांव में दो लोगों की हत्या करने पर 16 अपराधी बनाए गए थे, जिन्हें गिरफ्तार करना भी चुनौतीपूर्ण रहा।
कोरोना काल के बाद 2023 में कम हुए अपराध
यदि हम पिछले चार सालों की बात करें, तो साल दर साल क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। वर्ष 2020 में कोरोना का कहर होने से क्राइम कम दर्ज हुए थे, तो इसके बाद वर्ष 2023 में अनुविभाग के सभी थानों में पिछले वर्ष की तुलना में दर्ज केसों की संख्या कम है।
फैक्ट फाइल
वर्ष 2020 2021 2022 2023
थाना बीना 801 818 927 885
थाना भानगढ 263 326 324 342
थाना खिमलासा 258 284 336 301
थाना आगासौद 125 156 296 280
Published on:
12 Jan 2024 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
