रमना में बढ़ाएंगे वाटर स्पोट्र्स, नहीं जलेगा गैस चूल्हा
रमना में सुनार नदी पास से बहती है, इसलिए यहां वाटर स्पोर्टिंग शुरू करने का प्लान है। इसके लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल रमना के संचालन की जिम्मेदार चार-चार महिलाओं के साथ 20-22 युवाओं की समिति बनाकर किया जा रहा है। इधर, रमना फॉरेस्ट में विभाग अभी एक दर्जन एडवेंचर एक्टिविटी शुरू कर चुका है। इसमें सबसे खास तथ्य यह है कि रमना में गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाएगा। यहां पर यहां विभाग ने एक खास तरह का चूल्हा तैयार कराया है। इसमें लकडि़यों के स्थान पर पत्तों का इस्तेमाल किया जाएगा और इसी पर खाना पकेगा।