12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 पंचायतों पर बिजली कंपनी का 55 लाख रुपए बकाया, नोटिस देने की बाद भी नहीं किया जा रहा जमा

नलजल योजनाओं का किया जा रहा है संचालन, पंचायतों को ही जमा करना है बिल, लेकिन ग्रामीण पानी का उपयोग करने के बाद भी नहीं दे रहे बिल, कट सकते हैं बिजली कनेक्शन
2 min read
Google source verification
Electricity company has outstanding dues of ₹55 lakh against 25 panchayats; payment remains unpaid despite notices.

फाइल फोटो

बीना. ब्लॉक की 25 ग्राम पंचायतों में नलजल योजनाओं से पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन समय पर बिजली बिल जमा न होने के कारण लाखों रुपए बकाया हैं। नोटिस देने के बाद भी पंचायतें बिल जमा नहीं कर रही हैं, जिससे कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार 25 पंचायतों में नलजल योजना से गांव में पानी की सप्लाई की जा रही है और इन पंचायतों ने करीब डेढ़ साल से बिजली बिल जमा नहीं किया है। बिल जमा न होने से इन पंचायतों पर करीब 55 लाख रुपए बकाया हो गए हैं। बिजली कंपनी के अधिकारी लगातार नोटिस भी जारी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इस ओर सरपंच, सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई कंपनी कर सकती है, जिससे पानी सप्लाई रुक जाएगी। विल्धव पंचायत पर करीब 12 लाख रुपए बकाया है और यहां ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद दस दिन बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे ग्रामीण पानी को परेशान होते रहे। पंचायत द्वारा एक लाख रुपए जमा करने पर शनिवार को नया ट्रांसफॉर्मर रखा गया।

गांव वाले नहीं कर रहे भुगतान
गांवों में नलजल योजना का लाभ तो ग्रामीण ले रहे हैं, लेकिन पानी के बिल का भुगतान गिने-चुने लोग ही करते हैं। पचास रुपए माह भी पंचायत को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों से रुपए न मिलने के कारण पंचायतें बिल जमा नहीं कर पा रही हैं।

अगले वर्ष हर पंचायत में जाएंगी योजना चालू
जल जीवन मिशन के तहत अगले वर्ष हर पंचायत में नलजल योजना शुरू हो जाएगी। इस योजना का संचालन करने के लिए पंचायत को ही भुगतान करना है और यह राशि नल कनेक्शन से आने वाले बिल से एकत्रित की जाएगी। यदि ग्रामीण पानी का बिल जमा नहीं करेेंगे, तो इसका क्रियांवयन होना संभव नहीं है।

पहले हो जाता था ग्लोबल भुगतान
जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले तक पंचायतों के बिजली के बिल का ग्लोबल (राज्य स्तरीय) भुगतान हो जाता था, लेकिन इस व्यवस्था को बदला गया है, जिससे अब पंचायतों को ही बिल का भुगतान करना है।

किए जा रहे हैं नोटिस जारी
नलजल योजना का करीब 55 लाख रुपए पंचायतों पर बकाया है और बिल जमा करने लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
बीएस तोमर, एई