
Jabalpur cleaning workers
बीना. सिविल अस्पताल से निकलने वाला कचरा परिसर में ही फेंका जा रहा है और नियमति रूप से कचरा न उठने के कारण परिसर में गंदगी फैली रहती है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बीएमओ नपा अधिकारियों को दो बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कचरा नहीं उठा। सुलभ कांप्लेक्स के पास कई दिनों से लगे कचरा के ढेर में शुक्रवार को आग लगा दी गई, जिससे धुआं के कारण मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल के सफाई कर्मचारी सफाई कर कचरा सुलभ कांप्लेक्स के पास खाली पड़ी जमीन पर फेंक देते हैं और यहां से कचरा उठाने का काम नगर पालिका का है, लेकिन सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कचरा उठाने नहीं आते हैं, जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी पसरी रहती है। कई दिनों से लगे कचरे के ढेर में शुक्रवार को किसी ने आग लगा दी, जिसके जलने से वहां से निकलने के वाले मरीजों सहित पूरे परिसर में दुर्गंध फैलती रही। इस व्यवस्था को सुधाने के लिए बीएमओ नगर पालिका अधिकारियों को दो बार पत्र लिख चुके हैं, इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है।
डस्टबिन के पास फैली सिरिंज, सुई
अस्पताल में उपायोग के बाद सिरिंज, सुई को सुलभ कांप्लेक्स के पास लगे डस्टबिन में डाल दिया जाता है और डस्टबिन भरने के बाद आसपास सुई फैली हुईं हैं, जिससे वहां निकलने वालों को यह चुभ सकती हैं, जो संक्रमित हो सकते हैं, इसके लिए अस्पताल में अलग-अलग डस्टबिन रखे गए हैं, लेकिन उनका उपयोग न करते हुए बाहर परिसर में डाल दिया जाता है।
प्राइवेट कंपनी को देंगे काम
अस्पताल का कचरा नियमित रूप से उठाने के लिए दो बार पत्र लिख चुका हूं। लेकिन नपा अधिकारी नियमित रूप से कचरा नहीं उठवा रहे हैं। इसलिए कचरा उठाने का काम प्राइवेट कंपनी को देने की तैयारी है। जल्द व्यवस्था सुधार दी जाएगी।
डॉ. अरविंद गौर, बीएमओ, बीना
Published on:
19 May 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
