27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्माष्टमी पर ग्वाल यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, जय कन्हैयालाल के लगाए जयकारे

शोभायात्रा का समापन राधे कृष्ण मंदिर में हुआ। भक्त जय कन्हैयालाल लाल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। अखाड़ा दल, बरेदी नृत्य मंडली, डमरू दल, सैरा गायन टोली व डीजे की धुनों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशेष झांकी शामिल हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Aug 18, 2025

sagar

sagar

जिला ग्वाल यादव समाज ने कृष्ण जन्माष्टमी पर सदर 15 मुहाल ग्वालटोली से शोभायात्रा निकाली। सदर से विष्णु चौराहा, शास्त्री चौक, छावनी परिषद से होते हुए पंजाब बैक पास पहुंचे। यहां विधायक प्रदीप लारिया ने यादव समाज के मुखिया महाते, चौधरी, दीवान का चंदन और भगवा गमछा से स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन राधे कृष्ण मंदिर में हुआ।
भक्त जय कन्हैयालाल लाल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। अखाड़ा दल, बरेदी नृत्य मंडली, डमरू दल, सैरा गायन टोली व डीजे की धुनों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशेष झांकी शामिल हुई। जगदीश महाते, कमल चौधरी, पन्ना दीवान, दीना लंबरदार, हीरा पहलवान, मुन्ना दीवान व डॉ. राजेन्द्र यादव ने राधा-कृष्ण का स्वागत किया। शोभायात्रा में पूर्व पार्षद श्वेता यादव, यश यादव, अतुल यादव, श्याम बाबू, पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदन यादव, प्रमोद यादव, पवन लंबरदार, जितेंद्र यादव, शिवप्रसाद यादव, मुन्ना यादव, हीरा पहलवान, पप्पू यादव, रौशन पहलवान, अमित शेर व अमित यादव आदि मौजूद रहे।