
कॉलोनी में बनाई जा रही नाली। फोटो-पत्रिका
बीना. राजीव गांधी वार्ड में हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनी बनाकर लोगों को मकान दिए गए थे। यहां पूरा सीवरेज सिस्टम तैयार कर एक बड़ा टैंक कॉलोनी के पास बनाया गया था, लेकिन लाइन और टैंक शुरुआत में ही क्षतिग्रस्त हो गए थे। सीवरेज सिस्टम होने से मकानों में सैप्टिक टैंक नहीं बनाए गए थे, जिससे अब गंदगी नालियों में बह रही है।
सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी के नाम पर यहां हाउसिंग बोर्ड ने करीब सौ से ज्यादा मकान बनाकर बेचे थे। साथ ही मकान बनने के बाद नगर पालिका को 25 लाख रुपए की राशि सडक़, बिजली, पानी के लिए जमा की गई थी। इसके बाद नगर पालिका ने यहां कार्य भी कराए हैं। कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम तैयार किया गया था, जिसमें पाइप लाइन डालकर एक बड़े टैंक में जोड़ी गई थी, लेकिन पाइप लाइन और टैंक कुछ महीनों में ही क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सीवरेज सिस्टम होने के कारण मकानों में सैप्टिक टैंक नहीं बनाए गए थे, सिर्फ एक छोटा चैंबर बनाया गया है। सीवरेज लाइन खराब होने के बाद से गंदगी सीधे नालियों में बह रही है, जिससे गंदगी और बदबू से परेशानी होती है। कुछ लोगों ने तो मकानों में सैप्टिक टैंक बनवा लिए हैं, लेकिन कई मकानों में अभी भी टैंक नहीं हैं। इस ओर नगर पालिका द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूरी में लोग अपने घरों का गंदा पानी सीधे नालियों में छोड़ रहे हैं।
बरसात के मौसम में स्थिति हो जाती है गंभीर
बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। नालियां ओवरफ्लो होने से गंदगी सडक़ों पर फैल जाती है। कई बार गंदा पानी घरों में भी घुस जाता है, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ जाती है।
वर्षों पुरानी है समस्या
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। लोग कई बार सुधार की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन नजरअंदाज कर दिया जाता है। कॉलोनी में स्वच्छ अभियान भी फ्लॉप साबित हो रहा है।
लेंगे जानकारी
इस मामले की जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर कुछ बता पाएंगे।
राहुल कौरव, सीएमओ, बीना
Published on:
20 Apr 2026 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
