28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या करने वाले पति, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा

पुलिस ने खुमान उर्फ रज्जन कुर्मी 48 वर्ष, सुनीता पति रज्जन 45 वर्ष और बेटा संदीप पिता रज्जन को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अनिल कुर्मी की तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jul 26, 2025

sagar

sagar

दो दिन पहले जैसीनगर थाना क्षेत्र के कनेरा गौंड़ गांव में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारों के गिरेवान तक पहुंच गई है। 49 वर्षीय अधेड़ की गांव के ही दंपती व उसके बेटे ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर हत्या कर दी थी, जिन्हें पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने खुमान उर्फ रज्जन कुर्मी 48 वर्ष, सुनीता पति रज्जन 45 वर्ष और बेटा संदीप पिता रज्जन को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अनिल कुर्मी की तलाश कर रही है।

ये है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनेरा गौंड़ गांव निवासी गोरेलाल कुर्मी 49 वर्ष की दो दिन पहले पैसों के लेनदेन पर हत्या कर दी गई थी। आरोपी रज्जन कुर्मी से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 जुलाई की शाम गोरेलाल कुर्मी गांव के पास जंगल में जानवरों को लेकर गया था, जहां आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना शुरू की और साक्ष्यों पर फोकस किया। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जब्त कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जर्जर भवन में छुपे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कनेरादेव गांव के पास एक जर्जर व खंडहरनुमा इमारत में छिप गए थे। आरोपियों की साइबर सेल के जरिए पताशाजी की गई और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।