कुछ देर बाद ट्रेन सेमरखेड़ी स्टेशन पहुंची जहां पर उसे खड़ा कर दिया, करीब ढाई घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया, जो साढ़े छह की बजाए सुबह नौ बजे सागर स्टेशन पहुंची। इससे पहले जब ट्रेन आधे रास्ते में खड़ी रही तब कुछ लोग फोटो खींचने लगे, वहीं एक शख्स ने घबराहट में एक वीडियो बना लिया। इसकी रील को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। रील पोस्ट होते ही वायरल हो गई और रेलवे तक जा पहुंची।