
sagar
शहर में पिछले तीन रोज बादल छा रहे हैं और हल्की बूंदाबांदी भी होती है, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही। इस बीच उमस सताती रही। गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए और शाम को हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। इस वजह से संभाग के टीकमगढ़ और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। सागर में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में इस सप्ताह 10 मिमी भी बारिश नहीं हुई है। सोमवार 14 जुलाई तक शहर में कुल 479 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। गुरुवार तक सीजन की कुल बारिश 487 मिमी दर्ज की गई। इससे पहले 13 जुलाई को 52.8 मिमी बारिश हुई थी। 13 जुलाई के बाद बारिश का दौर थमा हुआ। शहर में औसत बारिश का कोटा 40 फीसदी पूरा हुआ है। मानसून के सीजन में शहर में 1128 मिमी औसत बारिश होती है।
14 जुलाई - 6.6
15 जुलाई - 1.2
16 जुलाई - 1.2
17 जुलाई - 0.2
Updated on:
18 Jul 2025 05:37 pm
Published on:
18 Jul 2025 05:37 pm
