18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ मंडल में मेगा ब्लॉक, बीना जंक्शन से निकलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

कुछ आंशिक निरस्त, तो कुछ जाएंगी परिवर्तित मांग से, जानकारी लेकर ही करें यात्रा, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान, अप्रेल और मई में अलग-अलग तारीकों में रहेंगी ट्रेन प्रभावित

2 min read
Google source verification
Mega block in Lucknow division, many trains leaving from Bina Junction affected

फाइल फोटो

बीना. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के चलते जंक्शन से होकर निकलने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त व कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन पर टर्मिनेट रहेगी। 21, 28, 5 व 12 मई को कानपुर से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर से चलेगी, जो 22, 29 अप्रेल, 6 व 13 मई को कानपुर-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। 22121 लोकमान्य तिलक-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर तक जाएगी व 25, 28 अप्रेल, 2 व 9 मई को कानपुर-लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19, 26 अप्रेल, 3 व 10 मई को कानपुर से चलेगी, जो कानपुर-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से जाने वाली ट्रेन

  • 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 26 अप्रेल, 3 व 10 मई को कानपुर, प्रयागराज, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या होते हुए गोरखपुर जाएगी और ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 22, 29 अप्रेल व 6 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी व उन्नाव जंक्शन, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी और गोंडा स्टेशन नहीं जाएगी।-15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 23, 30 अप्रेल व 7 मई को कानपुर, प्रयागराज, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या मार्ग से चलेगी और लखनऊ स्टेशन नहीं जाएगी। 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 25 अप्रेल, 2 व 9 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी व लखनऊ और गोंडा स्टेशन पर नहीं जाएगी।
  • 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस 19, 21, 26, 28 अप्रेल व 3, 5, 10 और 12 मई को कानपुर, प्रयागराज, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ मार्ग से चलेगी और लखनऊ, रायबरेली जंक्शन व अमेठी स्टेशन नहीं जाएगी।
  • 12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 19, 26 अप्रेल, 3 व 10 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी व लखनऊ, महाराजा बिजली पासी और मुसाफिर खाना स्टेशन नहीं जाएगी।
  • 12183 भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस 19, 21, 24, 26, 28 अप्रेल, 1, 3, 5, 8, 10 और 12 मई को कानपुर, प्रयागराज, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ मार्ग से चलेगी और लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, जैस सिटी व अमेठी स्टेशन पर नहीं जाएगी।