पति का कहना है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम(Instagram love story) चलाती थी, जिस पर एक युवक से बातचीत होने लगी थी, जब उसने पत्नी को बात करते पकड़ा, तो उसने भाई से बात करना बताया। इसके बाद रात-रात भर बात होने लगी थी और पति के समझाने पर वह घर से भाग जाने की धमकी देने लगी। साथ ही उस युवक ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ग्वालियर डीएसपी बनकर बात की और कहा कि पत्नी से मारपीट की तो तुहें जेल भेज देंगे, जिससे वह डर गया था। पत्नी का मोबाइल बंद है। पति ने बताया कि उसने पत्नी को इंस्टाग्राम(Instagram love story) से लाखों रुपए कमाने का प्रलोभन दिया था। इसके बाद से उसकी पत्नी घर से लापता है। बरोदिया कलां चौकी में पहुंचकर पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।