17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: विकास के दावे और वादों के बीच अटकी सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता

सागर जिला: भाजपा उम्मीदवार का मुकाबला उनके ही समर्थक से, भाजपा विकास तो कांग्रेस बदलाव के मुद्दे पर मैदान में...

2 min read
Google source verification

सागर

image

Sanjana Kumar

Nov 09, 2023

mp_assembly_election_trend_in_khrgone_vidhan_sabha_seat_in_mp.jpg

सुरखी विधानसभा क्षेत्र से

बृजेश कुमार तिवारी

सुरखी सीट पर भाजपा के मंत्री और सिंधिया कैंप के नेता गोविंद सिंह राजपूत भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए। गोविंद का मुकाबला उनके ही समर्थक नीरज शर्मा से है। गोविंद 2003 से वर्चस्व बनाए हुए है। हालांकि 2013 में मामूली वोटों से हार गए थे। 2018 और फिर 2020 का उपचुनाव जीतने के बाद हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। नीरज अपना पहला चुनाव गर्मजोशी से लड़ रहे हैं और जनता मतदान का इंतजार कर रही है।

मतदाता 2.24 लाख
मुख्य प्रतिद्वंद्वी

गोविंद सिंह राजपूत - भाजपा ने धर्म और संस्कृह्यित की राह पर चलकर क्षेत्र विकास किया।
कांग्रेस ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया
कांग्रेस ओबीसी की बात करती है। मोदी ने आरक्षण लागू किया।

नीरज शर्मा- भाजपा के 18 साल के शासन में भष्टाचार बढ़ा है। 50 फीसदी कमीशन वसूला जा रहा
भाजपा वोट के लिए कर रही झूठी घोषणाएं, 18 साल बाद याद आईं बहनें।
लोगों पर दर्ज प्रकरणों को कांग्रेस ठूझा बताकर मुद्दा बना रही है।

बदल जाते हैं मुद्दे
लगभग 80 किलोमीटर के दायरे में फैली इस सीट पर एक छोर से दूसरे छोर पर मुद्दे बदल जाते हैं। यह दोनों दलों के लिए चुनौती है। भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत अपने कार्यकाल मेंं किए गए विकास कार्यों के साथ जनता के बीच हैं तो कांग्रेस के नीरज शर्मा बदलाव और न्याय की बात कर रहे हैं। बरोदा, बंशिया, नारायणपुर और घाटमपुर के लोगों का कहना है कि जो काम करेगा वह वोट पाएगा। देवलचोरी, सरखड़ी, बांसा और तोड़ा के राजेंद्र, मलखान और संतोष जैसे युवाओं का कहना है कि रोजगार यहां की सबसे बड़ी समस्या है।

मतदाताओं से वादे
भाजपा: लाड़ली बहना योजना से नारी शक्ति का सम्मान। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं दीं। गांव-गांव पेयजल की व्यवस्था। सडक़ें बनवाईं। सिंचाई की व्यवस्था की। समाजों के लिए मंगल भवन बनवाए। बरोदा में अस्पताल, तीन नए पुल निर्माण।

कांग्रेस: गेहूं का 2600 और धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में देंगे। बिजली 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ। पुरानी पेंशन योजना, बेरोजगार युवाओं को भत्ता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: चुनावी वर्ष में विधायकों ने खर्च कर दिए विधायक निधि के ढाई-ढाई करोड़ रुपए