15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही महिला मतदाताओं की संख्या, यह है कारण

पुरुषों की तुलना में जिले में दोगुने रफ्तार से बढ़ रहा है महिला मतदाताओं का प्रतिशत, वर्ष-2008 से 2018 तक के चुनाव में देखने मिला ट्रेंड, पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत ढाई प्रतिशत भी नहीं बढ़ सका

2 min read
Google source verification

सागर

image

Manish Geete

Oct 19, 2023

sagar111.png

,,

रेशु जैन

राजनीति की दिशा और दशा तय करने में महिलाओं की भूमिका अहम रही है। इस विधानसभा चुनाव में 8 लाख 45 हजार महिला मतदाता हैं। बीते दशक में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता का वोटिंग प्रतिशत दोगुने रफ्तार से बढ़ा है। वर्ष 2008 के मुकावले वर्ष 2018 के चुनाव में लगभग सात प्रतिशत ज्यादा महिला मतदाताओं ने अपनी ताकत दिखाई और घर की चार दिवारी से निकलकर मतदान करने के लिए पहुंची।

10 साल में 7 प्रतिशत बढ़ा महिला मतदाता प्रतिशत

सागर जिले की आठों विधानसभाओं में एक दशक में दस फीसदी महिलाओं का मतदान करने का प्रतिशत बड़ा है। वर्ष 2008 में 63.68 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की थी। 2013 में 66.75 और 2018 में 70.64 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। पुरुष मतदाताओं की बात करें तो 2008 में 72.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2013 में 74.45 और वर्ष 2018 में 75.28 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया, यानी पिछले तीन विधानसभा चुनाव में केवल 2.46 प्रतिशत की वृद्धि ही हुई।

सागर विधानसभा में सबसे कम मतदान

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में सबसे कम महिलाओं ने मतदान सागर और नरयावली विधानसभा में किया था। सागर में केवल 54.91 प्रतिशत महिलाओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया जो वर्ष 2018 में बढ़कर 64.52 प्रतिशत हुआ है। हालांकि यह जिले की अन्य विधानसभाओं की तुलना में कम है। सबसे अधिक खुरई, रहली और सुरखी विधानसभा में महिलाएं मतदान करने पहुंची। तीनों विधानसभा में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 70 फीसदी से अधिक है।

ऐसे बढ़ा रहा महिला मतदाताओं का प्रतिशत

विधानसभा 2008 2013 2018

बीना 61.07 66.2 69.06

खुरई 71.25 71.91 79.71

सुरखी 69.35 70.4 73.23

देवरी 62.24 67.1 70.57

रहली 71.31 72.41 74.04

नरयावली 54.63 61.32 66.40

सागर 54.91 59.8 64.52

बंडा 64.71 65.4 74.48

विधानसभावार महिला मतदाता-2023

विस का नाम महिला मतदाता

बीना 91303

खुरई 101758

सुरखी 103645

देवरी 102725

रहली 115780

नरयावली 111936

सागर 101663

बंडा 116197

कुल 845007