
driver was joking with wife husband gave contract to kill Rs 1 lakh (demo pic)
mp news: मध्यप्रदेश के सागर में बीते दिनों हुई शिक्षिका के ड्राइवर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने ड्राइवर की हत्या में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चौंका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की हत्या उसके ही मालिक यानी शिक्षिका के पति ने करवाई थी। इसके लिए शिक्षिका के पति ने 1 लाख रूपये में अपने साले व अन्य युवकों को हत्या की सुपारी दी थी। बता दें कि जिस दिन ड्राइवर की हत्या की गई थी उसके दूसरे दिन ही उसकी गोद भराई होने वाली थी।
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि 33 साल का दीपचंद साहू एक शिक्षिका की कार चलाता था। कैंट थाना क्षेत्र में ड्राइवर दीपचंद साहू की 17 नवंबर की शाम करीब 5.30 बजे बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और पूरी वारदात का खुलासा हो गया। दीपचंद की हत्या का मास्टरमाइंड उस शिक्षिका का पति ही निकला है जिसकी कार दीपचंद चलाता था। हत्या की वजह दीपचंद का शिक्षिका से हंसी मजाक करना है जो कि उसके पति को पसंद नहीं थी । कुल 8 आरोपियों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है जिनमें से तीन 12वीं के छात्र हैं।
पुलिस के मुताबिक शिक्षिका के पति अनिल को ड्राइवर दीपचंद का पत्नी के साथ हंसी मजाक करना पसंद नहीं था वो इस कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था। इसलिए उसने कर्रापुर के रहने वाले अपने साले के साथ मिलकर ड्राइवर दीपचंद की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के लिए कर्रापुर, करीला और भाग्योदय के नई उम्र के लड़कों को चुना। दीपचंद की हत्या की सुपारी अनिल ने एक लाख रूपये में आरोपियों को दी जिसमें से 20 हजार रूपये एडवांस के तौर पर सुरेन्द्र नाम के आरोपी को दिए गए और बाकी रकम काम होने के बाद दिया जाना तय किया।
17 नवंबर को जब ड्राइवर दीपचंद कार का काम कराने के लिए सर्विस सेंटर गया था तभी आरोपियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के एक दिन बाद ही गोविंद की गोद भराई थी और 4 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी। दीपचंद की शादी के कार्ड भी छप चुके थे और परिवार में खुशियों का माहौल था। जो दीपचंद की हत्या से मातम में तब्दील हो गया। पुलिस ने वारदात में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से दो नाबालिग हैं।
Updated on:
20 Nov 2025 08:03 pm
Published on:
20 Nov 2025 08:03 pm
