
यार्ड रीमॉडलिंग का चलता हुआ कार्य। फोटो-पत्रिका
बीना. बीना जंक्शन पर बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन को जोडऩे के लिए चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग में संशोधन किया गया है। रेलवे ने पूर्व में जारी अधिसूचना में बदलाव करते हुए छह ट्रेनों के निर्धारित और वैकल्पिक मार्गों को संशोधित किया है। इन बदलावों का सीधा असर बीना जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा।
तेजी से चल रहा है कार्य
यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य रेलवे तेजी से कर रही है, जिससे 15 अक्टूबर तक कार्य पूरा कर लिया जाए और दीवाली के पहले ट्रेनों का संचालन यथावत हो सके। इस कार्य के बाद इआई सिस्टम चालू हो जाएगा।
अभी तक तीन, चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर केवल एक ही तरफ से ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन अब जल्द ही इनपर दोनों तरफ से ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था होगी। अभी चार नंबर प्लेटफॉर्म पर झांसी एंड पर कोच स्पेयर साइडिंग थी, जिसे डिस्मेंटल किया जा रहा है। इसके हटाए जाने के बाद दोनों ओर से ट्रेन को लिया जा सकेगा। साथ ही यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद चार व पांच नंबर से एक साथ गुना व झांसी की ओर ट्रेनों का चलाया जा सकेगा। वहीं, सागर से व गुना से आने वाली ट्रेनों को भी चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर लिया जा सकेगा।
Updated on:
29 Aug 2026 12:18 pm
Published on:
29 Aug 2026 12:18 pm
