सागर. मुख्य बस स्टैंड की सफाई सहित तमाम व्यवस्थाओं के संचालन की जवाबदारी आरटीओ द्वारा बनाई गई निगरानी समिति के पास है, लेकिन अनदेखी के कारण समिति अपना दायित्व ही भूल गई है। बस स्टैंड को साफ स्वच्छ रखने के लिए हर माह दो लाख रुपए से ज्यादा राशि खर्च की जाती है लेकिन परिवहन विभाग की देखरेख में होने वाला ये बस इंतजाम केवल दिखावटी ही बनकर रह गया है। स्थिति यह है कि बस स्टैंड पर रखी पानी की की टंकियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है न उन्हें ढंकने के पर्याप्त इंतजाम हैं।