13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरित परिवहन को बढ़ावा : इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर नहीं भरना पड़ेगा रोड टैक्स

यदि आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द ही निर्णय ले लीजिए। क्योंकि आज की स्थिति में यदि ईवी खरीदते हैं तो आपको परिवहन विभाग में पंजीयन कराने पर मोटरयान

2 min read
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Apr 25, 2025

- दो पहिया, कार से लेकर हल्के माल वाहकों को 2026 तो बस-ट्रक को मार्च 2027 तक मिलेगा छूट का लाभ

सागर. यदि आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द ही निर्णय ले लीजिए। क्योंकि आज की स्थिति में यदि ईवी खरीदते हैं तो आपको परिवहन विभाग में पंजीयन कराने पर मोटरयान कर यानी रोड टैक्स नहीं देना होगा। लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और उससे बढ़ रहे प्रदूषण को कम करते हुए हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते टैक्स में छूट दी है।

- 4 प्रतिशत लगता है टैक्स 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराते समय टैक्स में यह छूट राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू की गई है। भारत सरकार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 2 अगस्त 2021 को जारी अधिसूचना के तहत, बैटरी चलित वाहनों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने, नवीनीकरण व नए रजिस्ट्रेशन चिन्ह प्रदान करने के लिए लगने वाले शुल्क से पहले से ही छूट दी जा रही है। आरटीओ कार्यालय के अनुसार अब तक वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने पर वाहन चालकों को 4 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता था। उदाहरण के लिए यदि आप 10 लाख रुपए कीमत की कोई कार खरीदते थे तो रजिस्टे्रशन के दौरान 40 हजार रुपए रोड टैक्स में देने पड़ते थे, लेकिन अब तय समय तक यह टैक्स नहीं देना होगा।  

- किसको कब तक मिलेगा लाभ 

- ई-दोपहिया व तीन पहिया वाहनों को 26 मार्च 2026 तक पंजीयन कराने पर 100 प्रतिशत मोटरयान कर में छूट मिलेगी।  

- 20 लाख रुपए तक की कीमत की ई- कारों के पंजीयन पर 26 मार्च 2026 तक 100 प्रतिशत मोटरयान कर में छूट।  

- ई-हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) को 26 मार्च 2026 तक 100 प्रतिशत मोटरयान कर में छूट।  

- ई-बस, (गैर सरकारी यानी स्कूल बस, निजी बस, मिनी, मिडी, स्टैंडर्ड और स्टैंडर्ड एसी बसों सहित सरकारी बसें) ई-ट्रक, ई-ट्रैक्टर, ई-एम्बुलेंस के पंजीयन पर 26 मार्च 2027 तक 100 प्रतिशत मोटरयान कर में छूट।