27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन जुआ फड़ों पर दबिश, 16 आरोपियों से 22 हजार रुपए की जब्ती

मोतीनगर पुलिस ने क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ों पर दबिश देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दो-तीन दिनों में मोतीनगर पुलिस ने एक-एक करके तीन जुआ फड़ों पर दबिश दी, जहां से 16 आरोपियों को ताशपत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 06, 2025

मोतीनगर पुलिस ने क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ों पर दबिश देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दो-तीन दिनों में मोतीनगर पुलिस ने एक-एक करके तीन जुआ फड़ों पर दबिश दी, जहां से 16 आरोपियों को ताशपत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 22 हजार रुपए की नगद राशि भी जब्त की है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि तीन-चार दिन से यह बात सामने आ रही थी कि कुछ क्षेत्रों में जुआ फड़ संचालित होने लगे हैं। मुखबिरों को उक्त क्षेत्रों में सक्रिय किया गया और फिर दबिश देकर कार्रवाई की। बाघराज, गल्ला मंडी और लेहदरा नाका क्षेत्र में दबिश देकर 16 जुआरियों को ताशपत्ती के साथ गिरफ्तार किया था, जिनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।