4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीना-भोपाल के लिए 30 जून से चलेगी दूसरी मेमू ट्रेन, पढ़े खबर

कोरोना काल से बंद भोपाल-बीना मेमू एक बार फिर दौड़ेगी ट्रैक पर

2 min read
Google source verification
Second MEMU train will run for Bina-Bhopal from June 30

Second MEMU train will run for Bina-Bhopal from June 30

बीना. कोरोना काल से बंद ट्रेन की सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं, इसमें पहले सुपरफास्ट ट्रेन के साथ अब मेमू ट्रेन की सेवाएं भी बहाल होने लगी है। भोपाल मंडल में भोपाल से बीना तक की स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा देते हुए रेलवे ने दूसरी मेमू ट्रेन को 30 जून से बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके चलने से अब बीना से भोपाल के लिए दो मेमू ट्रेन हो जाएगी। दरअसल कोरोना काल में सभी ट्रेन को बंद कर दिया था, इनमें से अभी भी कई ट्रेन बंद हैं, जिन्हें धीरे-धीरे चलाया जा रहा है। कोरोना के पहले बीना से भोपाल के बीच दो मेमू ट्रेन चलती थीं, जिसमें एक मेमू करीब तीन माह पहले चलने लगी थी, जो सुबह 7.15 बजे भोपाल से चलकर सुबह 10.40 बजे स्टेशन पहुंचती है और शाम 5.40 बजे बीना से चलकर रात 8.50 भोपाल पहुंचती है। अब रेलवे ने ट्रेन नंबर 61633/61634 भोपाल-बीना-भोपाल मेमू ट्रेन की सेवाएं 30 जून से बहाल करने का निर्णय लिया है।
एक्सप्रेस बनकर चलेगी मेमू
30 जून से शुरू होने वाली मेमू एक्सप्रेस बनकर चलेगी, जो मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें ट्रेन नंबर 61633 भोपाल-बीना मेमू ट्रेन 30 जून से दोपहर 2.20 बजे भोपाल से चलेगी जो सांची, विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा, मंडीबामोरा होते हुए शाम पांच बजे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार टे्रन नंबर 61634 बीना-भोपाल मेमू ट्रेन 30 जून से सुबह 11.15 बजे चलेगी जो मंडीबामोरा, गंजबासौदा, गुलाबगंज, विदिशा, सांची होते हुए दोपहर 1.40 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 02 ड्राइविंग मोटर कोच एवं 06 ट्रेलर मोटर कोच सहित कुल 8 कोच रहेंगे।
लंबे समय से की जा रही थी ट्रेन की मांग
इस ट्रेन को चलाने की मांग लंबे समय से लोग कर रहे थे इस संबंध में लोगों ने मंडल के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के लिए ज्ञापन भी सौंपे हैं। अब लोगों के लिए यह सुविधा दी जा रही है।