14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बम मिलने से फैली सनसनी, लोग कुछ समझ पाते इससे पहले हो गया विस्फोट, देखें वीडियो

मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इलाके को अपने होल्ड में लिया और बम को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर मामूली विस्फोट के जरिए उसे डिफ्यूज किया।

2 min read
Google source verification
bomb blast news

बम मिलने से फैली सनसनी, लोग कुछ समझ पाते इससे पहले हो गया विस्फोट, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक खेत में करीब 10 किलो का बम मिला। आनन फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तफ्तीश करते हुए बम होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस द्वारा बी.डी.डी.एस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इलाके को अपने होल्ड में लिया और बम को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर मामूली विस्फोट के जरिए उसे डिफ्यूज किया। हालांकि, बॉम्ब स्क्वायड टीम का कहना है कि यहां मिला बम इतना शक्तिशाली था कि अगर ये फट जाता तो आसपास का बड़ा इलाका थर्रा उठता।

बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले सुरखी थाना इलाके के मोरपाली गांव में काम करने वाले मजदूरों को खेत में एक अजीब सी चीज नजर आई। कुछ ही देर में इस अजीबो गरीब चीज की चर्चा आसपास फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चीज को देखकर कहा कि ये बम है। जैसे ही लोगों को पता लगा कि मिलने वाली चीज कोई सामान्य नहीं बम है तो इलाके के ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में लाल बसें बनेंगी बड़ा चुनावी मुद्दा, जानें वजह


बॉम्ब स्क्वायड ने डिफ्यूज किया बम

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सुरखी थाना पुलिस को दी। पहले तो पुलिस को भी लोगों की शिकायत पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल पहले पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिसिया जांच में भी ये सिद्ध हो गया कि खेत में मिलने वाली चीज कुछ और नहीं बल्कि बम ही है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड चीम को सूचित किया।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, पूर्व गृहमंत्री, पार्षद समेत सेकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल


जमीन में हो गया 4 फीट गहरा गड्ढा

खबर मिलते ही 6 सदस्यीय बीडीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और बम की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि, यह बम सेना का है। बम 14 इंच लंबा और करीब 10 किलो वजनी था। इसकी जांच करने के बाद बीडीडीएस की टीम इसे खेत के बीच सुनसान इलाके में लेकर पहुंची। जहां नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान बम को डिफ्यूज कर उसमें मामूली विस्फोट किया गया, जिसके बावजूद उसकी आवाज बड़े क्षेत्र में सुनाई दी। जिस स्थान पर बम विस्फोट हुआ, उस खेत में करीब 4 फीट गहरा गड्ढा हो गया।