17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्ष फायर के लिए बंदूक लोड करते समय चली गोली, छर्रे लगने से पांच लोग घायल

कलश यात्रा के दौरान घटी घटना

less than 1 minute read
Google source verification
Shot fired while loading gun for Harsh Fire, five injured due to shrapnel

Shot fired while loading gun for Harsh Fire, five injured due to shrapnel

बीना. खिमलासा थानांतर्गत ग्राम निवारी गांव में मां बीजासेन माता की स्थापना के लिए निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायर के लिए बंदूक लोड करते समय गोली चल गई, जिसके छर्रें लगने से पांच लोग घायल हो गए और एक की हालत गंभीर होने पर सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार निवारी गांव में बुधवार को मां बीजासेन माता की स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान राजेश जैन ने हर्ष फायर करने के लिए बंदूक में गोली डाली और बंदूक बंद करते समय अचानक गोली चल गई, जिसके छर्रें लगने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पूर्व सरपंच राजाराम पिता दुर्जन चढ़ार (35), सरपंच कुंदन पिता रघुवीर रावत (32), शिवलाल पिता पंखू रजक (40), जयराम पिता कुदऊ कुशवाहा (50), संजीव बाल्मीकि शामिल हैं। राजाराम की हालत गंभीर है। सभी को तत्काल सिविल अस्पताल खुरई में भर्ती कराया गया, जहां से राजाराम को सागर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
बंदूक लायसेंसी थी या नहीं पुलिस कर रही जांच
पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है, इस दौरान सभी लासयेंस निलंबित हो जाते हैं। फिर भी हर्ष फायर के नाम पर गोली दागी गई। पुलिस बंदूक के लायसेंस संबंधी व बंदूक किसके नाम पर है और चला कौन रहा था इसकी भी जांच कर रही है।
गैर इरादतन हत्या का मामला किया है दर्ज
जांच में पता चला है कि बंदूक को लोड करने में गोली चली है, जिससे पांच लोग घायल हुए है। एक को सागर रेफर किया गया है। गोली राजेश जैन नाम के व्यक्ति ने चलाई है। फायर करने वाले के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
मीनेश भदौरिया, थानाप्रभारी, खिमलासा