
MP Election 2023 : सुरखी विधानसभा में हुआ 76% मतदान, इस बार मुकाबला बागी vs बागी
सागर जिले की सुरखी विदानसभा सीट पर मौजूदा समय में सिंधिया समर्थक राजस्व और पर्यटन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक हैं। इस सीट की सबसे खास बात ये है कि यहां से अभी तक कोई भी स्थानीय प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। इस सीट पर अब तक सबसे ज्यादा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड गोविंद सिंह राजपूत के ही नाम है। इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर गोविंद सिंह राजपूत को ही प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आए नीरज शर्मा को टिकट देकर मैदान में उतारा है।
17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में सुरखी विधानसभा सीट पर 76 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 75.77 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 73.99 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।
विधानसभा के समीकरण
बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो सुरखी सीट से कांग्रेस के गोविंद सिंह राजपूत ने 80, 806 मतों से भाजपा के सुधीर यादव हराया था। हालांकि, प्रदेश में 2019 के फेरबदल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके कट्टर समर्थक नेता गोविंद सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2020 के उपचुनाव में भाजपा ने गोविंद सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया और उपचुनाव में भी गोविंद सिंह की ही जीत हुई।
विधानसभा सीट के सियासी समीकरण
साल 1951 से लेकर हुए 16 चुनाव/उपचुनावों में यहां से 9 बार कांग्रेस जीतकर आई है. वहीं, 4 बार भाजपा जबकि, 1 बार भारतीय जनसंघ, 1 बार जनता पार्टी, 1 बार जनतादल के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : भाजपा का गढ़ है बीना विधानसभा, क्या इस बार पलटेगी बाजी ?
अबतक यहां कोई स्थानीय नहीं बन सका विधायक
सुरखी ऐसी सीट है, जिसके गठन के बाद से लेकर अबतक एक बार भी कोई स्थानीय व्यक्ति विधायक नहीं बन सका है। पहले विधायक पं. ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी से लेकर विट्ठल भाई पटेल, लक्ष्मीनारायण यादव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, पारुल साहू तक सभी बाहरी प्रत्याशी हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि कभी किसी लोकल नेता ने यहां से चुनाव न लड़ा हो, लेकिन जब जिसने भी लड़ा, उसकी बुरी तरह से हार हुई है।
भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत
सुरखी सीट से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए सिंधिया समर्थक नेता गोविंद सिंह राजपूत युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। 2002 में गोविंद सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया था। 2003 में 12वीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुए और कांग्रेस विधायक दल के सचेतक और प्रार्थना याचिका एवं सरकारी उपक्रम समिति के सदस्य भी रहे। दिसंबर 2018 में वो राजस्व और परिवहन मंत्री के रूप में कमलनाथ कैबिनेट में शामिल हुए। लेकिन इसके बाद हुए प्रदेश के राजनीतिक फेरबदल में उन्होंने भी सिंधिया के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि, भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद वो शिवराज कैबिनेट में राजस्व और परिवहन मंत्री बन गए।
कांग्रेस के नीरज शर्मा
कांग्रेस ने सुरखी विधानसभा से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने पूर्व बीजेपी नेता नीरज शर्मा को टिकट दिया है। बता दें कि नीरज शर्मा 2010 में जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे है। वहीं एक बार राहतगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष भी रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ये भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में आते ही उन्होंने शिवराज सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर कई आरोप लगाए थे। नीरज शर्मा को सागर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण यादव के खेमे के माने जाते हैं।
विधानसभा के मतदाता
सुरखी विधानसभा सीट पर 2 लाख के करीब मतदाता है। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 113 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 87 हजार 655 है। इनके जातिगत आंकड़ों की बात की जाए तो मुख्य रूप से यहां ओबीसी और ठाकुर वर्ग का अच्छा खासा प्रभाव है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के नतीजों को पंडित भी काफी प्रभावित करते हैं।
इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर
6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
Updated on:
02 Dec 2023 09:11 pm
Published on:
05 Nov 2023 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
