15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाध्याक्ष ने बुलाई पार्षद दल की बैठक, महिला पार्षद की जगह पति और पिता हुए शामिल

संगठन भी परिजनों को मान रहा पार्षद, महिला सशक्तिकरण की खुली पोल

2 min read
Google source verification
The district head called a meeting of the councillor group, instead of the female councillor, her husband and father attended the meeting

पार्षद दल की बैठक में बैठे महिला पार्षदों की पति

बीना. विश्रामगृह में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्षद दल, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा की। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में बताया गया।
पार्षद दल की बैठक में पार्षदों को शामिल होना था, लेकिन यहां भी महिला पार्षदों की जगह उनके पति या पिता शामिल हुए। इसपर जिलाध्यक्ष ने भी आपत्ति नहीं जताई। पार्षद पतियों ने बैठक में अपनी बात भी रखी। भाजपा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कहती है, लेकिन बैठक में यह नजर नहीं आया। यही नहीं पार्षद दल की बैठक की जानकारी देते हुए फोटो जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें पति, पिता बैठे नजर आ रहे हैं। बैठक में महिला पार्षदों के शामिल न होने यह सिद्ध होता है कि पूरा कामकाज उनके परिजन ही संभाल रहे हैं।

पार्षद ने उठाया टंकी निर्माण पर रोक लगाने का मुद्दा
गणेश वार्ड पार्षद गौरी राय ने बैठक में कहा कि छह माह पहले तक टंकी पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ है आपत्ति लगाकर काम रुकवा दिया गया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार को एसडीएम, कलेक्टर से बात कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने अंदर की बात बाहर न जाए इसका ध्यान रखने और एक होकर काम करने के लिए कहा। शहर में जो भी कार्यक्रम हो उसमें विधायक, पार्षदों को बुलाया जाए। वीरसावरकर वार्ड पार्षद अजय ठाकुर ने कहा कि घटिया पार्क निर्माण का काम रुकवाने पर ठेकेदार ने उनपर झूठे आरोप लगाए हैं।

पहली बाहर देखा है जब सीधे जनप्रतिनिधियों पर लग रहे आरोप
जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की, जिसमें कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रों पर अनाज तौल के लिए रुपए लिए गए हैं। एक पूर्व विधायक ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को सीएमओ कार्यक्रम की सूचना नहीं दी, लेकिन फिर भी भाजपा के कार्यकर्ता अध्यक्ष के साथ नहीं दिखे। यही नहीं कुछ लोग सीएमओ का समर्थन कर रहे हैं। जनपद अध्यक्ष की भी सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी किसके संरक्षण में काम कर रहे हैं। पहली बाहर ऐसा हो रहा है कि जनप्रतिनिधियों पर जनता सीधे आरोप लगा रही है। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।

यह हुए शामिल
बैठक में विधायक निर्मला सप्रे, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक डॉ. विनोद पंथी, जनपद अध्यक्ष उषा राय, नपा उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैंया, शशि कैथोरिया, संतोष ङ्क्षसह आदि उपस्थित थे।