25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा उछला, बारिश रुकते ही उमस ने किया परेशान, औसत बारिश का 64 प्रतिशत कोटा पूरा

मौसम विभाग के अनुसार अब बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। अगले 24 घंटे में रिमझिम बारिश होगी।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Aug 02, 2025

sagar

sagar

जुलाई के आखिरी सप्ताह में शुरु हुआ बारिश का दौर अगस्त के पहले दिन ही थम गया। शुक्रवार को सुबह से काले बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप निकलने की वजह से उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। अगले 24 घंटे में रिमझिम बारिश होगी।
जानकारी के अनुसार जिले में लगातार हुई बारिश से सीजन की सामान्य औसत बारिश का कोटा 64 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 1 जून से अब तक जिले में 788.8 मिमी यानी 31.1 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 542.1 मिमी यानी 21.3 इंच पानी गिरा था। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में इस बार 10 इंच से अधिक सामान्य बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश राहतगढ़ क्षेत्र में 1063 मिमी दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम बारिश 618 मिमी सागर शहर में दर्ज की गई है।

कहां कितनी हुई बारिश

सागर - 618.3
जैसीनगर - 709.7
राहतगढ़ - 1063.9
बीना - 671.8
खुरई - 855.7
मालथौन - 767.3
बंडा - 687
शाहगढ़ - 740.8
गढ़ाकोटा - 688
रहली - 670.8
देवरी - 1020.5
केसली - 971.5
(नोट-बारिश के आंकड़़े मिमी में है)