
The phone came to give money in the name of Ladli Laxmi Yojana, ten thousand rupees were transferred as soon as the number was given
बीना. ऑनलाइन ठगी करने वालों ठगी करने के नए-नए तरीके ढूंढ़ लिए हैं, जिससे वह लोगों को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं और ऐसे ही दो मामले शनिवार को सामने आए, जहां पर बीस मिनट के अंदर दो लोगों के खाते से मोबाइल नंबर बताते ही रुपए निकल गए।
केस नंबर -1
शनिवार दोपहर करीब एक बजे निधि पति दीपक राय (28) के मोबाइल पर अन्य नंबर 6307196055 से फोन आया कि आपके लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत रुपए आए हैं, जिसे आपके खाते में डालने हैं और इसके लिए कोई फोन-पे का नंबर दे दीजिए। जिसके बाद निधि राय ने रिश्ते में अपने भतीजे शुभम राय से कहा कि आपका फोन-पे नंबर दे दीजिए, जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना के रुपए डाले जाने हैं। जैसे ही शुभम ने बताए नंबर पर फोन-पे नंबर दिया तत्काल उसके खाते से दस हजार रुपए कट गए। जिसके बाद वह सीधा इसकी शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा, जहां सबूत के साथ शिकायत करने की बात कही गई। इस संबंध में बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर भी फोन लगाकर शिकायत की, लेकिन वहां से कोई निराकरण नहीं हो सका।
केस नंबर- 2
शनिवार को ही दोपहर 1.22 मिनट पर शिवाजी वार्ड निवासी अभिषेक के पास मोबाइल नंबर 9262804664 से फोन आया कि उसके लिए फोन-पे में लकी ड्रॉ निकला है, जिसकी राशि उसके खाते में डाली जानी है। अभिषेक ने तत्काल अपने दोस्त सौरभ राजपूत का फोन-पे का नंबर संबंधित व्यक्ति को दे दिया जिसे नंबर नोट कराते ही उसके खाते से 499 रुपए निकल गए। वह भी थाने शिकायत लेकर पहुंचा जहां पर उसे भी विधिवत पूरे सबूत सहित शिकायत करने के लिए कहा गया।
शिकायत के लिए प्रोसेस अलग
फरियादी इस संबंध में पूरे सबूत सहित थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसे अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से आदेश पर जांच की जाती है। सायबर से जुड़े मामलों में शिकायत के लिए अलग प्रोसेस है। कई बार लोगों को जागरूक भी किया गया है कि फोन पर किसी को भी बैंक से जुड़ी जानकारी नहीं देनी चाहिए। ऐसे लोगों से ठगी होने के कई मामले सामने आने के बाद भी लोग लापरवाही कर जाते हैं।
कमल निगवाल, थानाप्रभारी, बीना
Published on:
26 Jun 2021 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
